फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard's fear makes house into fortress, guarded by net and cage outside

Lakhimpur Kheri News: तेंदुए की दहशत में घर बना किला, बाहर जाल और पिंजरे का पहरा

Wed, 28 Oct 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 28 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Leopard's fear makes house into fortress, guarded by net and cage outside
पीड़ित के घर के किनारे जाल लगाते वन कर्मी। स्रोत : वन विभाग
महेवागंज। तेंदुए के हमले में आठ वर्षीय बच्चे की मौत के तीन दिन बाद भी टापरपुरवा (बक्कसपुरवा) गांव में दहशत कायम है। बुधवार दोपहर गांव में फिर तेंदुआ देखे जाने का शोर मचा।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी एक बच्चे पर तेंदुए के झपटने का मामला वायरल हुआ। सूचना पर दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ तापस मिहिर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की, लेकिन वन अधिकारियों को तेंदुए की मौजूदगी के प्रमाण नहीं मिले।
विज्ञापन

शारदा नगर वन रेंज के टापरपुरवा निवासी विनोद कुमार के आठ वर्षीय बेटे अमित कुमार की सोमवार शाम तेंदुए के हमले में मौत हो गई थी। इसके बाद से वन विभाग गांव में निगरानी कर रहा है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे और कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। बुधवार को विभाग ने एहतियातन पीड़ित के घर के चारों ओर जाल लगाकर सुरक्षा घेरा बनाया। साथ ही एक बड़ा पिंजरा भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ तापस मिहिर ने बताया कि बच्चे पर तेंदुए के झपटने की सूचना अफवाह निकली। मौके पर पगमार्क या खरोंच के निशान नहीं मिले। उन्होंने ग्रामीणों से धैर्य बनाए रखने की अपील की। तेंदुए को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। ग्रामीणों को खेतों में अकेले न जाने और बच्चों को अकेला नहीं छोड़ने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed