{"_id":"6ae507240ef3bccd6c0facd7","slug":"daughter-in-law-beats-mother-in-law-with-a-stick-fir-registered-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-188273-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बहू ने सास को लाठी से पीटा, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बहू ने सास को लाठी से पीटा, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धानी में घरेलू विवाद के दौरान एक बहू द्वारा अपनी सास को लाठी से पीटकर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्राम पंचायत धानी निवासी विन्ध्याचल ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि किसी घरेलू बात को लेकर उनकी बहू अंशुई ने उनकी पत्नी के साथ विवाद किया और गुस्से में आकर लाठी से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में सास के ललाट पर गंभीर चोट आई और उनका सिर फट गया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के तुरंत बाद परिजनों ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए नौगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अंशुई काफी मनबढ़ और झगड़ालू प्रवृत्ति की महिला है। वह इससे पहले भी कई बार घर में मारपीट कर चुकी है तथा अक्सर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देती रहती है।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि सास को मारने-पीटने के मामले में आरोपी बहू अंशुई के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।