{"_id":"6ae65a82badc490db10b3e33","slug":"teachers-of-upper-primary-classes-678-will-become-full-time-headmasters-maharajganj-news-c-206-1-go11002-188306-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 10 वर्ष बाद शुरू पदोन्नति प्रक्रिया की पहली सूची पर ही रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 10 वर्ष बाद शुरू पदोन्नति प्रक्रिया की पहली सूची पर ही रार
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में लगभग 10 वर्ष बाद शुरू हुई पदोन्नति प्रक्रिया पहले ही पड़ाव पर विवादों में घिर गई है। बीएसए कार्यालय की तरफ से बृहस्पतिवार को जारी 2386 शिक्षकों की अनंतिम वरिष्ठता सूची में भारी विसंगतियां सामने आई हैं। सूची जारी होते ही शिक्षक संगठनों ने लामबंदी शुरू कर दी है। मानकों को ताक पर रखकर सूची तैयार करने का आरोप लगाया है।
शासन के निर्देश पर जिले में प्राथमिक विद्यालयों के 1708 सहायक अध्यापकों को पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक और 678 पूर्व माध्यमिक के सहायक अध्यापकों को पूर्ण कालिक प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति दी जानी है। इसके लिए बीएसए कार्यालय ने वरिष्ठता सूची तैयार की है। शासन की मंशा है कि दिवाली से पूर्व 7 नवंबर तक हर हाल में पदोन्नति प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। लेकिन पहली सूची ही त्रुटियों से भरी होने से शिक्षकों में रोष है।
तिथियों में खेल, जन्म से पहले नियुक्ति
शिक्षकों के अनुसार सबसे बड़ी लापरवाही नियुक्ति तिथियों में की गई है। मिठौरा और पनियरा ब्लॉक के दर्जनों शिक्षकों की मौलिक नियुक्ति तिथि 7-11-2015 को 11-7-2015 अंकित कर दिया गया है। इससे उनकी वरिष्ठता प्रभावित हो रही है। इससे भी गंभीर मामला एक शिक्षक का है, जिसकी जन्मतिथि से पहले ही उसकी नियुक्ति तिथि दर्शा दी गई है। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक विद्यालयों की वरिष्ठता सूची में एक शिक्षक की जन्मतिथि और नियुक्ति तिथि में मात्र 12 वर्ष का अंतर दिखाया गया है, जबकि शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। ऐसे में 12 वर्ष की उम्र में नियुक्ति कैसे संभव है, इस पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
शिक्षकों ने जताई आपत्ति
शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि विभाग की जल्दबाजी और लापरवाही के कारण त्रुटिरहित सूची नहीं बन पाई है। शासन ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही अंतिम सूची जारी हो, लेकिन अगर प्रारंभिक सूची ही इस तरह की होगी तो पदोन्नति जैसा महत्वपूर्ण कार्य अधर में लटक जाएगा। वर्षों से पदोन्नति की राह देख रहे शिक्षकों को एक बार फिर निराशा ही हाथ लगेगी।
बोले शिक्षक
मृतक आश्रित कोटे से नियुक्त शिक्षकों की वरिष्ठता की गणना उनके प्रशिक्षण मुक्ति तिथि से होनी चाहिए। सभी भर्ती में शिक्षकों की वरिष्ठता उनके चयन गुणांक चयन सूची क्रमांक के आधार पर होनी चाहिए।
- अखिलेश पाठक, संगठन मंत्री, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ
जूनियर के प्रधानाध्यापक के लिए रिक्त सभी विद्यालयों में पदोन्नति की जाए और प्राथमिक प्रधानाध्यापकों व जूनियर सहायक की आरटीई एक्ट के तहत रिक्त पदों पर पदोन्नति की जाए।
- सत्येंद्र कुमार मिश्र, जिलामंत्री उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ
बोले अधिकारी
अभी यह प्रारंभिक पदोन्नति सूची है जो बृहस्पतिवार को जारी किया गया। अगर इस सूची में त्रुटि है तो शिक्षक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति निस्तारण के बाद अंतरिम वरिष्ठता सूची जारी की जाएगी।
- सुरजीत कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी