फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut MLC Election: BJP Shrichand Sharma Leads in First Round as Celebrations Begin Before Official Results

एमएलसी चुनाव: मतगणना जारी, पहले राउंड में भाजपा के श्रीचंद शर्मा आगे, नतीजे से पहले ही मनाया जीत के जश्न

Tue, 27 Oct 2026 10:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 27 Oct 2026 10:35 AM IST
सार

मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी सीटों की मतगणना जारी है। दोनों सीटों पर 18 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले राउंड में श्रीचंद शर्मा ने बढ़त बनाई। आधिकारिक परिणाम से पहले ही जीत का जश्न मनाया गया।

विज्ञापन
Meerut MLC Election: BJP Shrichand Sharma Leads in First Round as Celebrations Begin Before Official Results
एमएलसी चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक व स्नातक एमएलसी सीटों के लिए मंगलवार को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मोदीपुरम में सुबह सात बजे मतगणना प्रक्रिया शुरू हुई। मतगणना के दौरान दोनों सीटों के 18 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। अंतिम परिणाम आने तक मतगणना लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन


पहले राउंड की गिनती में श्रीचंद शर्मा ने बढ़त बनाई है, लेकिन अभी आधिकारिक रूप से उनकी जीत घोषित नहीं हुई है। इस बीच मतगणना के दौरान परिणाम आने से पहले जीत का जश्न मनाए जाने की बात सामने आई। एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन


Trending Videos

धर्मेंद्र भारद्वाज ने जताया भाजपा की जीत का भरोसा
मतगणना के दौरान एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि जीत भाजपा की ही होगी। उनका यह बयान उस समय आया, जब पहले राउंड की गिनती के आधार पर श्रीचंद शर्मा ने बढ़त बनाई थी। अंतिम नतीजे मतगणना पूरी होने के बाद ही आएंगे।

आधिकारिक नतीजे से पहले ही मनाया जश्न
मतगणना के दौरान आधिकारिक परिणाम घोषित होने से पहले श्रीचंद शर्मा के जीत का जश्न मनाने की बात सामने आई। इस दौरान एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज भी उनके साथ मौजूद रहे। हालांकि, पहले राउंड की बढ़त अपने आप में अंतिम जीत की पुष्टि नहीं करती। चुनाव का आधिकारिक परिणाम घोषित होने के बाद ही विजेता की स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन

23 अक्तूबर को हुए मतदान के दौरान स्नातक एमएलसी सीट पर मेरठ-सहारनपुर मंडल के नौ जिलों में 35.81 प्रतिशत (46053 मतदाताओं) मतदान हुआ था, जबकि शिक्षक सीट पर 57.64 प्रतिशत (31200) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसके बाद मतपेटियों को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में बने स्ट्रांग रूम में रखवाया गया।

मतगणना के लिए प्रशासन ने पहले ही तैयारियां पूरी कर ली थी। निर्वाचन अधिकारी मेरठ मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी लगातार मतगणना की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। सुबह सात बजे चुनाव एजेंटों की उपस्थिति में मतपेटियां खोली गईं। इसके बाद मतपत्रों के बंडल बनाए जाएंगे और मतगणना शुरू हो गई।
विज्ञापन

चुनाव मैदान में है 18 उम्मीदवार
शिक्षक सीट पर भाजपा उम्मीदवार व वर्तमान एमएलसी श्रीचंद शर्मा, सपा उम्मीदवार डॉ. नितिन तोमर, माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के डॉ. सुशील पुंडीर, ठकुराई गुट के सुशील चौधरी, कुलदीप मलिक, तनुज गंभीर, स्वराजपाल, बाकिर हुसैन, पंकज कुमार, सुशील, हरकेश सिंह चुनाव मैदान में है।

इसी तरह से स्नातक सीट पर भाजपा के उम्मीदवार व वर्तमान एमएलसी दिनेश गोयल, सपा के प्रमेन्द्र भाटी एडवोकेट, माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के अमित कुमार जैन, ठकुराई गुट के राहुल कुशवाहा, विक्रांत वशिष्ठ एडवोकेट, विजय कुमार त्यागी, दुष्यंत, मोहम्मद अकरम रजा चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed