फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman dies after consuming poison amid a dispute with her husband; mother creates a scene, alleging murder.

Moradabad News: पति से विवाद में महिला ने जहर खाकर जान दी, हत्या का आरोप लगा मां ने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after consuming poison amid a dispute with her husband; mother creates a scene, alleging murder.
ठाकुरद्वारा। नगर के मोहल्ला बहेड़वाला में बुधवार को महिला ने घर में ही जहर खा लिया। शाम को इलाज के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई। इस जानकारी पर जुटे मायके वालों ने दहेज के लिए पति पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस बीच आरोपी पति भाग गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

मृतका की मां जाफरी ने बताया कि वह काशीपुर (उत्तराखंड) की रहने वाली हैं। छह साल पहले ठाकुरद्वारा के वार्ड सात निवासी इकरार के साथ बेटी सकीना का निकाह किया था। इकरार की यह दूसरी शादी थी, जबकि पहली पत्नी को उसने किसी बात पर छोड़ दिया था। जाफरी के अनुसार निकाह के समय उन्होंने अच्छा खासा दहेज दिया था लेकिन बाइक की मांग पर इकरार अक्सर सकीना को पीटता था। आरोप लगाया कि बाइक की मांग पूरी न होने पर बेटी को जहर देकर मार दिया। यह भी कहा कि घटना की सूचना उन्हें मोहल्ले के कुछ लोगों से फोन पर मिली। उनके आने तक आरोपी इकरार भाग गया। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

घटना पता चलते ही मौके पर पहुंचे कोतवाल सुनील शर्मा ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम बाद तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
... पांच दिन से पति-पत्नी में चल रहा था झगड़ा
सकीना के ससुर निसार अहमद ने बताया कि इकरार उनका इकलौता बेटा है। वह ई-रिक्शा चलाकर और शादी में बैंड बजाकर परिवार का पालन पोषण करता है। उन्होंने बताया कि बेटा-बहू में पिछले पांच दिन से किसी बात पर झगड़ा चल रहा था। बुधवार सुबह बहू ने जहर खा लिया। पता चलते ही इकरार ने उसका इलाज कराया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed