{"_id":"6ae647ede66bcd2083055ca9","slug":"bike-thief-gang-busted-in-barkheda-two-arrested-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-172364-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बरखेड़ा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बरखेड़ा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
Sun, 01 Nov 2026 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोरी के आरोपी शिवम ब अर्जुन स्रोत पुलिस कार्यालय
- फोटो : Samvad
बरखेड़ा। बरखेड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनका तीसरा साथी गन्ने के खेत में घुसकर भाग गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दौलतपुर से जगदीशापुर के बीच लूटी गई मोटरसाइकिल और दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है। भागे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
31 अक्तूबर को पुलिस दौलतपुर से करोड़ नहर मार्ग पर ग्राम काजरबोझी के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवारों में अफरातफरी मच गई। एक आरोपी गन्ने के खेत में घुसकर भाग गया, जबकि पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम निवासी पचपेड़ा पुखा, थाना बरखेड़ा और अर्जुन निवासी गौहनिया, थाना सुनगढ़ी के रूप में हुई। दोनों ने अपने भागे हुए साथी का नाम रजनीश निवासी जगदीशापुर, थाना बरखेड़ा बताया। पुलिस ने बरामद बाइक और नंबर प्लेट कब्जे में ले ली हैं। क्षेत्राधिकारी बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।