{"_id":"6ae647c5b9ec98b1fc0cc8ab","slug":"action-will-be-taken-against-agencies-if-roads-are-not-repaired-by-november-15-cdo-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-187109-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 नवंबर तक सड़कें दुरुस्त नहीं हुईं तो एजेंसियों पर होगी कार्रवाई : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 नवंबर तक सड़कें दुरुस्त नहीं हुईं तो एजेंसियों पर होगी कार्रवाई : सीडीओ
Sun, 01 Nov 2026 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए तोड़ी गई सड़कों की मरम्मत में लापरवाही सीडीओ डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा ने गहरी नाराजगी जताई। 15 नवंबर तक सड़कों को पूर्ववत स्थिति में लाने और अन्य निर्माण कार्यों में सुधार करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय सीमा में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर संबंधित एजेंसियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी।
कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने जल जीवन मिशन के तहत संचालित हर घर नल-हर घर जल योजना की समीक्षा की। उन्होंने जल निगम के माध्यम से कार्य कर रहीं विभिन्न एजेंसियों के कार्यों की भौतिक प्रगति और धरातलीय स्थिति का मिलान किया। कई कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
सीडीओ ने कहा कि पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों की खोदाई के बाद उनकी मरम्मत कराना संबंधित कार्यदायी एजेंसियों की जिम्मेदारी है। सड़कों की मरम्मत में देरी से आमजन को आवागमन में परेशानी हो रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी एजेंसियों को सड़क मरम्मत के कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थाओं को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि 15 नवंबर तक कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता में स्पष्ट सुधार दिखना चाहिए। निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी और लापरवाही मिलने पर संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की निगरानी करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
बैठक में पीडी डीआरडीए प्रणय कृष्ण, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रदीप कुमार द्विवेदी, जल निगम के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, डीपीएमयू टीम के सदस्य और कार्यदाई संस्थाओं के परियोजना प्रबंधक मौजूद रहे।