फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Revised budget of 997.31 crore approved at the executive committee meeting

Saharanpur News: कार्यकारिणी समिति की बैठक में 997.31 करोड़ का पुनरीक्षित बजट पास

Sun, 01 Nov 2026 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 01 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Revised budget of 997.31 crore approved at the executive committee meeting
सहारनपुर। नगर निगम की कार्यकारिणी समिति की बैठक में 997.31 करोड़ रुपये से अधिक का पुनरीक्षित बजट पारित किया गया। नगर निगम सहारनपुर के इतिहास में यह अभी तक का सबसे बड़ा पुनरीक्षित बजट है, जो मूल बजट से 244.55 करोड़ रुपये अधिक है।
विज्ञापन

महापौर डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में लेखाधिकारी डॉ. मनोज त्रिपाठी ने कार्यकारणी के सामने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 997 करोड़ 31 लाख 81 हजार रुपये का पुनरीक्षित बजट पेश किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने अपनी ग्रांट में करीब 62 करोड़ रुपये की वृद्धि की है। इसके अलावा दो नए शासकीय अनुदान प्राप्त हुए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा निधि में दो करोड़ 11 लाख 20 हजार रुपये तथा केंद्र सरकार के शैलो एक्यूफर मैनेजमेंट योजना के तहत 50 लाख रुपये अतिरिक्त प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के अनेक विभागों के बजट मद में वृद्धि की गई है। अधिष्ठान व्यय में 125.45 करोड़ की जगह 142.45 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पथ प्रकाश में 18.7 करोड़ की जगह 21.65 रुपये, निर्माण विभाग के लिए 284.15 करोड़ की जगह 297.15 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। महानगर के सुंदरीकरण के लिए उद्यान का बजट 6.18 करोड़ से बढ़ाकर 11.43 करोड़ रुपये किया गया है। पार्कों की चाहरदीवारी, सौलर लाइट, रेलिंग व पेंटिंग आदि के साथ सुंदरीकरण का बजट एक करोड से बढ़ाकर तीन करोड़ रुपये किया गया है। जलकल विभाग में पाइपलाईन मरम्मत और नई पाइपलाईन के लिए 10 करोड़ रुपये में वृद्धि करते हुए 12 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बजट में 32 गांवों के विकास के लिए बजट छह करोड़ से बढ़ाकर 7.90 करोड़ रुपये किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पार्षदों ने उठाए सवाल, दिए सुझाव
बैठक में पार्षद मंसूर और वीरसेन सिद्धू ने दीपावली एवं अन्य पर्वों पर विशेष सफाई व्यवस्था तथा पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर दिया। उप सभापति मयंक गर्ग ने पुल दाल मंडी, पुल खुमरान, बेहट रोड से साईं मंदिर तक अतिक्रमण की ओर घ्यान दिलाया। पार्षद सुधीर पंवार ने वार्ड 34 में विकास की गति बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed