{"_id":"6ae25124a05076e17409eceb","slug":"video-of-assault-goes-viral-case-registered-agvideo-of-assault-goes-viral-case-registered-against-the-victim-insteadainst-the-victim-instead-sambhal-news-c-204-1-chn1001-134178-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मारपीट का वीडियो वायरल, पीड़ित के खिलाफ ही दर्ज कर दी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मारपीट का वीडियो वायरल, पीड़ित के खिलाफ ही दर्ज कर दी रिपोर्ट
Thu, 29 Oct 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। मोहल्ला सुंदर में एक परिवार को लाठी-डंडों से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मारपीट में एक आठ माह की गर्भवती महिला भी घायल हुई, जिसकी बुधवार सुबह तबीयत बिगड़ गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की, बल्कि उनके खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया।
पीड़ित शरद शर्मा ने बताया कि रविवार रात मोहल्ला बिसौली गेट के कुछ लोग अपने साथियों के साथ उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए परिवार के सदस्यों को पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने आईं महिलाओं और आठ माह की गर्भवती पुत्रवधू राधिका को भी लाठी-डंडों से पीटा गया।
मारपीट में शरद शर्मा, उनकी पत्नी रश्मि, बेटा श्याम, बहू राधिका और कृष्णा घायल हो गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद पुलिस को तहरीर दी गई थी लेकिन बुधवार तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई, जबकि दूसरे पक्ष की तरफ से उनके दो लोगों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
शरद शर्मा ने बताया कि उनकी पुत्रवधू राधिका मारपीट में चोटिल हो गई थी। बुधवार सुबह उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे एंबुलेंस से कोतवाली लेकर पहुंचे। पुलिस ने गर्भवती का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
-- -- -- -
मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। परिजन मारपीट के दो दिन बाद गर्भवती को लेकर कोतवाली आए। पुलिस ने महिला का सीएचसी में मेडिकल भी कराया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - विवेक जावला, सीओ, चंदौसी