फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bullion trade to shine during Dhanteras and Diwali

Sant Kabir Nagar News: धनतेरस और दिवाली पर चमकेगा सराफा कारोबार

Sun, 01 Nov 2026 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bullion trade to shine during Dhanteras and Diwali
संतकबीरनगर। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट से त्योहार पर सराफा बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। धनतेरस और दिवाली पर खरीदारी के लिए ग्राहक अभी से आभूषणों की बुकिंग करा रहे हैं। कारोबारी भी इस बार अच्छे व्यापार की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले 15 दिनों में सोने और चांदी के भाव में अच्छी गिरावट आई है। 16 अक्तूबर को सोने का भाव 1,48,049 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 30 अक्तूबर को घटकर 1,38,290 रुपये रह गया। इसी तरह चांदी की कीमत 16 अक्तूबर को 2,15,450 रुपये प्रति किलो थी, जो 30 अक्तूबर को घटकर 1,80,000 रुपये रह गई। इस तरह सोना 9,759 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 35,450 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है।
विज्ञापन


त्योहार से पहले कीमतों में आई कमी का असर बाजार में दिखने लगा है। ग्राहक अपनी पसंद के आभूषणों की बुकिंग करा रहे हैं। सोने-चांदी के सिक्कों, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों और अन्य आभूषणों की मांग बढ़ने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा कारोबारी हरिराम वर्मा ने बताया कि पिछले साल धनतेरस और दिवाली पर जिले में अच्छा कारोबार हुआ था। इस बार भी कीमतों में गिरावट और ग्राहकों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए बेहतर कारोबार की उम्मीद है।

------------

हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोने के आभूषण
सराफा कारोबारियों के अनुसार, त्योहार पर सोने के आभूषण खरीदते समय उनकी शुद्धता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ग्राहकों को बीआईएस हॉलमार्क वाले आभूषण ही खरीदने चाहिए। खरीदारी के बाद पक्का बिल जरूर लें। बिल में सोने का वजन, शुद्धता, मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्क का विवरण स्पष्ट रूप से दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed