{"_id":"698b75ea1f4d44e6ab0ef1cc","slug":"fed-up-with-family-feud-married-woman-hanged-herself-to-death-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-145813-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पारिवारिक कलह से तंग आकर विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पारिवारिक कलह से तंग आकर विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन
अनामिका। फाइल फोटो
- महुली थाना क्षेत्र के साखी गांव की घटना, एक साल पहले हुआ था प्रेम विवाह
- कुशीनगर की रहने वाली थी अनामिका
संवाद न्यूज एजेंसी
महुली। थाना क्षेत्र के साखी गांव में मंगलवार की सुबह पारिवारिक कलह के चलते एक विवाहिता ने खुदकुशी कर ली। विवाहिता ने प्रेम विवाह के करीब एक वर्ष बाद ही कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दी है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनामिका गुप्ता पुत्री रमेश गुप्ता निवासी शहीद भगत सिंह वार्ड, कसया, कुशीनगर का प्रेम प्रसंग साखी निवासी रत्नेश राय उर्फ राहुल के साथ था। करीब एक वर्ष पूर्व दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी।
बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम घर में खाना खाने के बाद पारिवारिक विवाद शुरू हो गया। पति रत्नेश और परिवार के अन्य सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक और गाली-गलौज हुई। इस विवाद के दौरान पति-पत्नी के बीच भी कहासुनी हुई। इसी बात से आहत होकर अनामिका अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन
देर रात अनामिका ने कमरे में बेड पर कुर्सी रखी और पंखे में दुपट्टे का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो ससुर शिवप्रसाद राय ने खिड़की से देखा और शोर मचाया। ससुर ने तत्काल पुलिस की सूचना दी।
महुली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। नायब तहसीलदार हरे राम यादव और क्षेत्राधिकारी अभय नाथ मिश्रा इंस्पेक्टर रजनीश राय की उपस्थिति में कमरे का दरवाजा तुड़वाया गया। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। मृतका के परिजनों को कुशीनगर में सूचना दे दी गई है।
ससुर शिवप्रसाद राय ने बताया कि शुरुआत में सब कुछ ठीक था, लेकिन छोटी-छोटी बातों को लेकर होने वाला झगड़ा इतना बड़ा रूप ले लेगा, इसकी उम्मीद नहीं थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मायके वालों की तरफ से अगर तहरीर मिलती है तो प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।