{"_id":"6ae6f1d2300054330c0b8faf","slug":"shamli-a-foreign-woman-was-found-in-an-abandoned-state-in-kandhla-she-had-gone-missing-from-delhi-2026-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शामली: कांधला में लावारिस हालत में मिली विदेशी महिला, 15 दिन पहले दिल्ली से हुई थी लापता, परिजनों को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: कांधला में लावारिस हालत में मिली विदेशी महिला, 15 दिन पहले दिल्ली से हुई थी लापता, परिजनों को सौंपी
Sun, 01 Nov 2026 01:31 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:31 PM IST
सार
इसरा नाम की महिला मानसिक रूप से बीमार है और उसके परिजन इलाज कराने के लिए भारत लाए थे। दिल्ली से वह लापता हो गई थी। उस पर 30 हजार रुपये का इनाम भी था। काउंसिलिंग के दौरान महिला ने पहले खुद को सूडान का निवासी बताया था।
विज्ञापन
वन स्टॉप सेंटर पर इसरा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शामली जिले के कांधला क्षेत्र में एक सप्ताह पहले अफ्रीका महाद्वीप के चाड गणराज्य की एक महिला लावारिस हालत में मिली थी। मानसिक रूप से बीमार इसरा (32) नामक इस महिला को पुलिस ने उसके परिजनों को सौंप दिया है। दिल्ली पुलिस ने इस महिला की गुमशुदगी पर 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन
Trending Videos
कांधला क्षेत्र के गांव जसाला के निकट 23 अक्तूबर को ग्रामीणों ने इस महिला को घूमते हुए देखा था। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने महिला से पूछताछ की, लेकिन वह अपने बारे में सही जानकारी नहीं दे सकी। वह अरबी भाषा बोल रही थी, जिसके बाद उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। काउंसिलिंग के दौरान महिला ने पहले खुद को सूडान का निवासी बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि महिला के विदेशी होने का पता चलने पर लखनऊ में विदेशी पंजीकरण अधिकारी से संपर्क किया गया। फोटो भेजने के बाद जानकारी मिली कि महिला चाड गणराज्य की रहने वाली है और उसका नाम इसरा है। इसरा मानसिक रूप से बीमार है। उसके पिता, भाई और मां करीब छह महीने से मेडिकल वीजा पर नोएडा में उसका इलाज कराने के लिए आए हुए हैं। उनका वीजा फरवरी 2027 तक वैध है।
पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि इसरा दिल्ली के मालवीय नगर थाना क्षेत्र से लापता हुई थी। परिजनों ने 14 अक्तूबर को मालवीय नगर थाने में उसकी गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी। उसे उस दिन पूर्वाह्न 11 बजे नई दिल्ली के बड़ी मस्जिद हौज मालवीय नगर के निकट देखा गया था। दिल्ली पुलिस ने उसकी तलाश के लिए दिल्ली समेत देश के सभी राज्यों को सूचना भेजी थी।
दिल्ली पुलिस ने इसरा की गुमशुदगी पर 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शामली पुलिस ने परिजनों को तलाश करने के लिए प्रयास किए। सत्यापन की कार्रवाई पूरी करने के बाद इसरा को उसके परिवार को सौंप दिया गया।
ये भी देखें...
बागपत: खेड़ा इस्लामपुर में तीन लोगों को गोली मारने वाले दो आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली
ये भी देखें...
बागपत: खेड़ा इस्लामपुर में तीन लोगों को गोली मारने वाले दो आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली