{"_id":"6ae0111a9fec5ead360aebf6","slug":"car-lost-control-and-fell-into-pond-in-sitapur-three-people-died-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, डूबने से तीन लोगों की मौत, घायल बेटे को लेने जा रहे थे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, डूबने से तीन लोगों की मौत, घायल बेटे को लेने जा रहे थे परिजन
Tue, 27 Oct 2026 08:19 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 27 Oct 2026 08:19 AM IST
सार
सीतापुर में अनियंत्रित होकर एक कार तालाब में गिर गई। डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल बेटे को लेने परिजन बहराइच जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
घटनास्थल के पास सीसीटीवी में दिखी थी कार, इसके बाद तलाश हुई थी तेज।
- फोटो : CCTV
विस्तार
यूपी के सीतापुर में कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। पानी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। ये लोग सिधौली से बहराइच जाने को निकले थे। रास्ते में कमलापुर के पंचपीर गांव स्थित तालाब के पास हादसा हो गया।
मृतकों की पहचान राकेश चौरसिया, रामेंद्र सिंह और सतीश निर्मल के रूप में हुई। तीनों रविवार देर शाम ऑल्टो कार (यूपी 32 ईई 4038) से निकले थे। राकेश चौरसिया दुर्घटना में घायल अपने बेटे को लेने चहलारी पुल, बहराइच जा रहे थे।
वहां न पहुंचने पर परिजनों ने तीनों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से कार बाहर निकलवाई। तीनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।