{"_id":"6ae65df3d2df735196084c5b","slug":"complete-the-airport-expansion-work-ahead-of-schedule-while-ensuring-that-quality-is-not-compromised-varanasi-news-c-20-vns1022-1601235-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: तय समय से पहले पूरा करें एयरपोर्ट विस्तारीकरण का काम, गुणवत्ता भी न हो खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: तय समय से पहले पूरा करें एयरपोर्ट विस्तारीकरण का काम, गुणवत्ता भी न हो खराब
विज्ञापन
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के चेयरमैन पुनीत कंसल ने शनिवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। सुबह 10 बजे पहुंचे चेयरमैन ने शाम 3 बजे तक बारी-बारी परियोजनाओं की प्रगति देखी और तकनीकी टीम के साथ गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने तय समयसीमा के पहले एयरपोर्ट विस्तारीकरण के काम को पूरा करने को कहा है। चेयरमैन व मुख्यालय से आई टीम सबसे पहले नये टर्मिनल भवन पहुंची। काम की प्रगति और निर्माण में उपयोग हो रही सामग्री को देखा। तकनीकी टीम ने भी पूरे टर्मिनल के निर्माण कार्यों को बारीकी से देखा। इसके बाद मल्टीलेवल पार्किंग पहुंचे। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि निर्माण काम पूरा हो चुका है, फिनिशिंग का काम चल रहा है। टीम ने फिर रनवे का निरीक्षण किया। इसके बाद एयरपोर्ट के मौजूदा टर्मिनल भवन पहुंचे और यात्री सुविधाओं को देखा। टी स्टॉल, हथकरघा केंद्र, लाइब्रेरी, हेल्प डेस्क को भी देखा। टर्मिनल में यात्री सुविधाओं को बढ़ाने को कहा। एएआई के अध्यक्ष पुनीत कंसल ने निरीक्षण के बाद एयरपोर्ट अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों और यात्रियों की समस्याओं की समीक्षा की। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि विस्तारीकरण के बाद यात्रियों सी जुड़ी सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। पुराने टर्मिनल भवन का भी नवीनीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन