{"_id":"6ae798e3e4e57c71d309e73f","slug":"fire-hazard-in-a-populated-area-peoples-lives-at-risk-haldwani-news-c-8-1-hld1057-860948-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आबादी के बीच आग का खतरा, लोगों की जान दांव पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आबादी के बीच आग का खतरा, लोगों की जान दांव पर
Mon, 02 Nov 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में आबादी के बीच चल रहे गोदाम और व्यावसायिक प्रतिष्ठान आग के खतरे का सबब बन रहे हैं। जनवरी से अब तक करीब 11 अग्निकांड सामने आ चुके हैं। कई हादसों में आग दुकानों से निकलकर आसपास के प्रतिष्ठानों और मकानों तक पहुंची। कहीं दमकल को संकरी गलियों में मशक्कत करनी पड़ी तो कहीं सुरक्षा इंतजामों की कमी ने लोगों की जान जोखिम में डाल दी।
रामपुर रोड स्थित एक ई-कॉमर्स वेबसाइट के गोदाम में पांच जून को लगी भीषण आग में दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी। जांच में सामने आया कि गोदाम का पंजीकरण नहीं था। फायर एनओसी भी नहीं ली गई थी और आपातकालीन निकास की व्यवस्था भी नहीं थी। इसके अलावा हीरानगर स्थित केवीएम स्कूल में 23 जून को आग से दो बसें, जनरेटर और भवन का हिस्सा जल गया था। बनभूलपुरा में रुई की दुकान और ईरा बाजार में जूते की दुकान में लगी आग भी आसपास के प्रतिष्ठानों और मकानों तक फैलने का खतरा बनी। अमेजन अग्निकांड के बाद प्रशासन की जांच में एनएच मार्ट, रुकैया ट्रेडिंग कंपनी और रुद्रा ट्रेडर्स में फायर एनओसी नहीं मिली थी। तीनों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई शुरू हुई थी। इसके बावजूद घनी आबादी में संचालित गोदामों और प्रतिष्ठानों की नियमित अग्नि सुरक्षा जांच बड़ा सवाल बनी हुई है।
अब तक हुए प्रमुख हादसे
तारीख स्थान हादसा
04 जनवरी : टीपी नगर : बैटरी की दुकान में आग
09 जनवरी : केमू स्टेशन के पीछे : तहसील के सरकारी आवास में आग
23 जनवरी : : बनभूलपुरा, लाइन नंबर एक : रुई की दुकान/गोदाम में आग
02 जून : तिकोनिया : शराब की दुकान और गोदाम में आग
06 जून : रामपुर रोड : अमेजन गोदाम में आग, दो कर्मचारियों की मौत
21 अगस्त : तिकोनिया : मोबाइल की दुकान में आग
24 सितंबर : भोलानाथ गार्डन : घनी आबादी में कपड़ों के गोदाम में आग
13 अक्तूबर : छड़ायल मोड़ : दो मंजिला मकान में आग
-- वर्जन--
अब तक सामने आए अधिकतर हादसों में दमकल टीमों ने सक्रियता दिखाते हुए जनहानि होने से रोकी है। जांच में लापरवाही सामने आने पर उनकी रिपोर्ट भी संबंधित विभाग को भेजी गई है। समय-समय पर चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। गौरव किरार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, नैनीताल