Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
The hassle of cash payments has come to an end at Fatehabad Civil Hospital; payments will now be made via UPI.
{"_id":"6ae1b5cbf7251f955b0f0099","slug":"video-the-hassle-of-cash-payments-has-come-to-an-end-at-fatehabad-civil-hospital-payments-will-now-be-made-via-upi-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में अब नकद पैसों का झंझट खत्म, यूपीआई से होगा भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में अब नकद पैसों का झंझट खत्म, यूपीआई से होगा भुगतान
नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब छोटी-छोटी रकम के भुगतान के लिए नकदी लेकर चलने की जरूरत नहीं होगी। अस्पताल में यूपीआई के माध्यम से भुगतान की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके तहत लाइसेंस फीस काउंटर और जनऔषधि केंद्र पर मरीज व अन्य लोग डिजिटल तरीके से पैसे जमा कर सकेंगे। इतना ही नहीं, ओपीडी में पंजीकरण के लिए लगने वाली पांच रुपये की फीस का भुगतान भी यूपीआई से किया जा सकेगा। इसको लेकर फिलहाल प्रक्रिया चल रही है।
नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन करीब डेढ़ हजार मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में पर्ची बनवाने से लेकर दवाइयां लेने और अन्य शुल्क जमा कराने के दौरान नकदी की जरूरत पड़ती है। कई बार मरीजों या उनके परिजनों के पास खुले पैसे नहीं होते। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब डिजिटल भुगतान की सुविधा मिलने से मरीजों को इस समस्या से राहत मिलेगी।
ऐसे कर सकेंगे भुगतान
अस्पताल में यूपीआई की सुविधा शुरू होने से भुगतान की प्रक्रिया भी आसान होगी। मरीज अपने मोबाइल फोन से क्यूआर कोड स्कैन कर निर्धारित राशि का भुगतान कर सकेंगे। इससे नकदी रखने और खुले पैसे जुटाने की जरूरत कम होगी। खासकर दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए यह सुविधा उपयोगी साबित हो सकती है।
ओपीडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने के कारण पंजीकरण काउंटर पर भीड़ रहती है। पांच रुपये की पर्ची का शुल्क डिजिटल माध्यम से जमा करने का विकल्प मिलने से मरीजों को भुगतान में सहूलियत होगी। लाइसेंस फीस काउंटर और जनऔषधि केंद्र पर भी यूपीआई से लेनदेन किया जा सकेगा। -डॉ.सुभाष, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।