{"_id":"6ae1cf1adc21f6dcca056c31","slug":"video-bilaspur-children-and-villagers-in-badgaon-made-aware-about-corruption-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: बड़गांव में बच्चों और ग्रामीणों को भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: बड़गांव में बच्चों और ग्रामीणों को भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जागरूक
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत जिले की बड़गांव पंचायत और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तरनजीत सिंह ने स्कूली बच्चों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक ललित कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर की गई। इस दौरान तरनजीत सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए केवल कानून का होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि लोगों की सोच में बदलाव लाना भी जरूरी है। इसकी शुरुआत स्कूल स्तर से होनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को ईमानदार नागरिक बनने और अपने दैनिक जीवन में सत्यनिष्ठा अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि रिश्वत देना और लेना दोनों अपराध हैं। यदि कोई सरकारी कर्मचारी किसी काम के बदले पैसे मांगता है तो इसकी सूचना सतर्कता ब्यूरो को दी जा सकती है। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1064 और ऑनलाइन शिकायत पोर्टल की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बच्चों को शिकायत दर्ज करवाने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी। साथ ही बताया कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।