{"_id":"6ac88587905e9c992c03b5e0","slug":"video-ghumarwin-sanitation-workers-protest-gandhi-chowk-garbage-bilaspur-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: सफाई कर्मचारियों ने गांधी चौक पर फेंका कूड़ा, मारपीट के आरोप पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: सफाई कर्मचारियों ने गांधी चौक पर फेंका कूड़ा, मारपीट के आरोप पर जताया विरोध
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं में शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने विरोध जताने के लिए गांधी चौक पर कूड़ा खाली कर दिया। कर्मचारियों ने कूड़े से भरे तीन टेंपो का कचरा मुख्य चौक पर डाल दिया, जिससे वहां कूड़े के ढेर लग गए। इससे बाजार आने वाले लोगों और राहगीरों को परेशानी हुई।
जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मचारी शुक्रवार सुबह घरों से कूड़ा उठाने निकले थे। इसी दौरान वार्ड नंबर सात के बजोहा क्षेत्र में एक व्यक्ति पर सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा। घटना से नाराज कर्मचारियों ने गांधी चौक पर कूड़ा डालकर विरोध जताया।
घटना की सूचना मिलने पर नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार, कार्यकारी अधिकारी खेम चंद वर्मा और पार्षद मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों की नाराजगी को देखते हुए नगर परिषद में आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में आरोपित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।
इसके बाद घुमारवीं के एसडीएम अभिषेक बरवाल ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि मामले के तथ्यों की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट की प्रारंभिक जानकारी मिली है। मामले में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा डालने से आम लोगों को परेशानी होती है।
नगर परिषद और प्रशासन की ओर से कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद सफाई कर्मचारी मान गए। उन्होंने गांधी चौक पर फेंका गया कूड़ा खुद उठाया, जिसके बाद वहां स्थिति सामान्य हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।