{"_id":"6ae1faeb2d0d4f9fba0431dc","slug":"video-hamirpur-80-participants-took-part-in-the-district-level-rangotsav-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: जिला स्तरीय रंगोत्सव में 80 प्रतिभागियों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: जिला स्तरीय रंगोत्सव में 80 प्रतिभागियों ने लिया भाग
जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर में बुधवार को जिलास्तरीय रंगोत्सव आयोजित हुआ। उत्सव में जिलेभर से 80 प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई। उत्सव में डाइट प्रधानाचार्य अनिल कौशल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। जिला नोडल अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं के विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में ग्रुप-दो की कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में प्रगति प्रथम, विनायक कुमार द्वितीय, नायरा तृतीय, एकल लोकगीत में स्वास्तिका प्रथम, कनिका द्वितीय, शिवन्या तृतीय, समूह लोकनृत्य में पलक व समूह प्रथम,रुहानी व समूह द्वितीय औरश्रेयस, अनीता और ज्योति तृतीय,ग्रुप-तीन की द्विआयामी चित्रकला प्रतियोगिता में अंशिका प्रथम, मानवी शर्मा द्वितीय, कनिष्क चौधरी तृतीय रहे। समूह लोकनृत्य में सृष्टि व समूह प्रथम, अनवी व समूह द्वितीय और भोटा के विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान हासिल किया। रंगोली में संगीता और निधि प्रथम, रचना और तनवी द्वितीय तथा प्रियांशी और प्राची तृतीय रहीं।उत्सव के अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।