{"_id":"6ad6e4d3bd4657d63d0aa4ae","slug":"video-dharamshala-state-level-dussehra-mela-star-night-himachali-songs-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: 'कुथू ते आया मेरा रुणझुणुआ' पर झूमा धर्मशाला, दशहरा मेले की स्टार नाइट में हिमाचली गीतों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: 'कुथू ते आया मेरा रुणझुणुआ' पर झूमा धर्मशाला, दशहरा मेले की स्टार नाइट में हिमाचली गीतों की धूम
पुलिस मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय दशहरा मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या में दर्शकों का भारी उत्साह देखने को मिला। संगीत और मनोरंजन से सजी इस शाम में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। पहाड़ी और बॉलीवुड गीतों की धुनों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या का आगाज हुआ, जिसमें कलाकारों ने एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
सांस्कृतिक संध्या में पिनाक बैंड ने मंच पर उतरते ही अपनी शानदार धुनों से माहौल संगीतमय बना दिया। बैंड ने ‘मेरी बनोगी क्या’, ‘तेरे लिए मंदिर जाऊं’, ‘कैसे हुआ’ और ‘तेरी दीवानी’ जैसे लोकप्रिय हिंदी गीत प्रस्तुत किए।
बैंड की प्रस्तुतियों पर दर्शक झूमते नजर आए। संगीत और तालियों के बीच कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल बना रहा।
पिनाक बैंड के बाद गायक विजय ठाकुर ने मंच संभाला और अपनी प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक संध्या में पारंपरिक पहाड़ी रंग भर दिए। हिमाचली संगीत की धुनों ने दर्शकों को स्थानीय संस्कृति और लोकगीतों से जोड़े रखा।
स्टार नाइट में हिमाचली जोड़ी के मंच पर आते ही पंडाल में उत्साह और बढ़ गया। कलाकारों ने ‘चल छैंया छैंया’, ‘ओम शांति ओम’, ‘जानू मेरी जान’, ‘घुंघरू टूट जावेगा’ और ‘जीणा कांगड़े दा’ जैसे प्रसिद्ध गीत प्रस्तुत किए।
इन गीतों पर दर्शक देर रात तक थिरकते रहे। हिमाचली गीतों और लोकप्रिय बॉलीवुड धुनों के संगम ने दशहरा मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।