फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Sirmaur: Yadvendra Singh, winner of two bronze medals at the Kickboxing World Cup, honored by Adarsh ​​Sanstha

सिरमौर: किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में दो कांस्य जीतने वाले यादवेंद्र सिंह को आदर्श संस्था ने किया सम्मानित

Sat, 31 Oct 2026 01:46 PM IST
Krishan Singh Krishan Singh
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:46 PM IST
Sirmaur: Yadvendra Singh, winner of two bronze medals at the Kickboxing World Cup, honored by Adarsh Sanstha
उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में नाहन के युवा खिलाड़ी यादवेंद्र सिंह चौहान ने दो कांस्य पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। पहली बार वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने उतरे यादवेंद्र की इस उपलब्धि से सिरमौर में खुशी का माहौल है। नाहन पहुंचने पर आदर्श संस्था ने खिलाड़ी को उनके परिवार सहित सम्मानित किया। यादवेंद्र सिंह चौहान पिछले एक दशक से किक बॉक्सिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। स्कूल, कॉलेज, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में वह कई पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं। अब पहली बार अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड कप में हिस्सा लेकर उन्होंने दो कांस्य पदक हासिल किए हैं। यादवेंद्र ने बताया कि ताशकंद में आयोजित प्रतियोगिता में 57 देशों के 3000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारत की ओर से छह खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में चुनौती पेश की, जिनमें चार खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए। उन्होंने कहा कि देश के लिए दो पदक जीतना उनके लिए गर्व की बात है। अब उनका चयन एशियाई चैंपियनशिप के लिए भी हुआ है। यह प्रतियोगिता 12 से 21 दिसंबर तक कंबोडिया में आयोजित होगी। इस उपलब्धि पर आदर्श संस्था के राज्य अध्यक्ष अमरजीत परमार ने यादवेंद्र को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ी ने नशे से दूर रहकर खेल के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि संस्था प्रदेशभर में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रही है। नशा माफिया 18 से 24 वर्ष के युवाओं को निशाना बना रहा है। ऐसे में 12 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों को नशे की चपेट में आने से बचाना संस्था का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने मुख्यमंत्री से नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग भी की। संस्था के जिला अध्यक्ष मनीष जैन ने कहा कि आदर्श संस्था राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित करती है। इस मौके पर पार्षद सीमा अत्री, पूर्व पार्षद वीरेंद्र पासी, बीएस ठाकुर, ललित कुमार और यादवेंद्र के परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उज्जैन: बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार, चंदन से सजाया स्वरूप; भस्म आरती में गूंजे जय श्री महाकाल के जयकारे

31 Oct 2026

मनुष्य को अपनी शिक्षा का अधिकतम उपयोग जनकल्याण के लिए करना चाहिए;video

31 Oct 2026

जिला जज, डीएम और एसपी ने किशोर गृह में सुरक्षा से लेकर भोजन तक की व्यवस्था परखी;video

31 Oct 2026

गाजीपुर में स्वयंसेवकों ने चलाया नशा मुक्ति अभियान;video

31 Oct 2026

तीन दिनों में टूटी किसानों की कमर, खेत में गिर गई धान की खड़ी फसल;video

31 Oct 2026
विज्ञापन

जनगणना का नागरिकता से कोई लेना-देना नहीं, भ्रांतियां दूर करें प्रगणक;video

31 Oct 2026

पीईटी की पहली पाली में 3510 और दूसरी में 3211 ने छोड़ी परीक्षा;video

31 Oct 2026
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु, गूंजे सोहर और जयकारे;video

31 Oct 2026

आर्य महिला पीजी कॉलेज में ‘दीपोत्सव’, रामायण नाट्य प्रस्तुति और सांस्कृतिक नृत्य ने मोहा मन; VIDEO

31 Oct 2026

निराजल व्रत रखकर मांगी पति की लंबी आयु, VIDEO

31 Oct 2026

दुबार कला गांव में रामलीला मंचन देखने उमड़े दर्शक, VIDEO

31 Oct 2026

रिमझिम बारिश के बीच कलश यात्रा, VIDEO

31 Oct 2026

चक्रवात से बिगड़ा मौसम, दोपहर में ही छाया अंधेरा, कार्तिक में लगी सावन जैसी झड़ी; VIDEO

31 Oct 2026

मारकुंडी घाटी में लंबा जाम, एंबुलेंस भी फंसी; VIDEO

31 Oct 2026

कोषागार परिसर और पेंशनर्स आनंद उपवन में लगेगी हाईमास्ट लाइट, VIDEO

31 Oct 2026

चक्रवाती तूफान को लेकर अपर जिलाधिकारी ने दी महत्वपूर्ण सूचना, VIDEO

31 Oct 2026

बालि वध की लीला का हुआ मंचन, VIDEO

31 Oct 2026

वाराणसी में पुलिस मुठभेड़ में लंका थाने के कांस्टेबल को लगी गोली

31 Oct 2026

संतकबीरनगर: तीन उपनिरीक्षक बने निरीक्षक, एसपी ने कंधों पर स्टार लगाकर दी बधाई

31 Oct 2026

चक्रवात अर्नब का असर: बारिश और तेज हवाओं से बढ़ी ठंड, खेतों में गिरी धान की फसल

31 Oct 2026

कुशीनगर: उद्यमियों और श्रमिकों की समस्याओं का समय से करें निस्तारण

31 Oct 2026

कुशीनगर: 11 नवजात बालिकाओं और उनकी माताओं को किया सम्मानित

31 Oct 2026

महाराजगंज : बारिश के बीच फरेंदा के तीन केंद्रों पर हुई पीईटी परीक्षा, भीगते हुए पहुंचे अभ्यर्थी

31 Oct 2026

महराजगंज: सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

31 Oct 2026

महराजगंज: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर कथित अवैध वसूली का विरोध

31 Oct 2026

महराजगंज: टप्पेबाजी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

31 Oct 2026

कानपुर: औद्योगिक क्षेत्रों से वसूले गए कर का 60 फीसदी विकास पर होगा खर्च

31 Oct 2026

बागपत: बड़ौत में पकड़ा पटाखों का जखीरा, दिवाली पर बेचने के लिए किया था स्टॉक

31 Oct 2026

महराजगंज: पांच बोरी यूरिया खाद के साथ दो गिरफ्तार

31 Oct 2026

बस्ती: विवाहिता की मौत के मामले में पति और सास-ससुर गिरफ्तार

31 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed