{"_id":"6ae56b93fbe6a86a3b042157","slug":"video-man-killed-sister-injured-after-being-hit-by-a-government-bus-in-gwalmandi-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्वालमंडी में सरकारी बस की टक्कर से 24 वर्षीय युवक की मौत, बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालमंडी में सरकारी बस की टक्कर से 24 वर्षीय युवक की मौत, बहन घायल
अमृतसर के ग्वालमंडी इलाके में सरकारी बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में 24 वर्षीय युवक रमनदीप सिंह की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद उसकी मौसेरी बहन गुरनूर घायल हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, रमनदीप सिंह अपनी मौसेरी बहन गुरनूर को यूनिवर्सिटी से लेने के लिए ग्वालमंडी इलाके में आया था। इसी दौरान श्री रामतीर्थ की ओर श्रद्धालुओं को लेकर जा रही सरकारी बस के साथ उसकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। रमनदीप की मौत हो गई, जबकि गुरनूर को चोटें आईं।
स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए बस की कथित तेज रफ्तार को जिम्मेदार ठहराते हुए रोष जताया। उन्होंने कहा कि घनी आबादी वाले इलाकों में बसों की गति नियंत्रित रखना जरूरी है, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके। लोगों ने यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाने की मांग की।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हादसे के वास्तविक कारणों और जिम्मेदारी का पता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। घटना से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।