{"_id":"6ae1ec06c0d2b58fec06a980","slug":"video-markets-in-moga-bustle-for-karwa-chauth-women-turn-out-in-large-numbers-for-shopping-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ पर मोगा के बाजारों में रौनक, खरीदारी को उमड़ी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ पर मोगा के बाजारों में रौनक, खरीदारी को उमड़ी महिलाएं
करवा चौथ के त्योहार को लेकर मोगा के बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। त्योहार की तैयारियों के बीच महिलाएं मेहंदी लगवाने के साथ-साथ कपड़ों और ज्वेलरी की दुकानों पर खरीदारी करती नजर आ रही हैं। बाजारों में महिलाओं की चहल-पहल से दुकानदारों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।
करवा चौथ प्रेम, आस्था और समर्पण का प्रतीक पर्व है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को चंद्रमा के दर्शन करने और पूजा-अर्चना के बाद व्रत खोला जाता है।मोगा में भी महिलाएं इस त्योहार को लेकर खास तैयारियां कर रही हैं। महिलाएं अपनी पसंद के कपड़े, ज्वेलरी और अन्य सामान खरीदने के साथ-साथ हाथों पर मेहंदी लगवा रही हैं। महिलाओं का कहना है कि करवा चौथ उनके लिए विशेष महत्व रखता है। इस त्योहार को लेकर वे काफी उत्साहित हैं और पूरे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इसकी तैयारियां कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।