{"_id":"6ae5a6f398ec5489e30b308c","slug":"video-moga-police-conducted-a-search-operation-in-drug-hotspot-areas-and-took-several-individuals-into-custody-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा पुलिस ने ड्रग हॉटस्पॉट इलाकों में चलाया सर्च ऑपरेशन, कई लोगों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा पुलिस ने ड्रग हॉटस्पॉट इलाकों में चलाया सर्च ऑपरेशन, कई लोगों को हिरासत में लिया
मोगा जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से मोगा पुलिस ने आज सुबह जिले के विभिन्न ड्रग हॉटस्पॉट इलाकों में विशेष घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस की टीमों ने संदिग्ध इलाकों में कई घरों की तलाशी ली और आने-जाने वाले वाहनों की भी बारीकी से जांच की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया।इस विशेष अभियान के दौरान मोगा के एसएसपी सरताज सिंह चाहल और एडीसी जसविंदर सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में टीमों ने साधांवाला बस्ती सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया।मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी मोगा सरताज सिंह चाहल ने बताया कि आज जिले के सभी ड्रग हॉटस्पॉट इलाकों में विशेष कासो चलाया गया। इसके तहत साधांवाला बस्ती में पुलिस ने घेराबंदी कर कई घरों की तलाशी ली तथा संदिग्ध वाहनों की जांच की। इस दौरान कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।एसएसपी ने बताया कि नशे की रोकथाम के लिए ड्रग हॉटस्पॉट इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना भी बनाई जा रही है। इसके लिए संभावित स्थानों की पहचान की गई है। सादा वाली बस्ती में 40 जगह निशान देही की है जहां पर नशा बिकता है। वहां पर जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और कारवाई की जाएगी इसके अलावा जिन इलाकों में स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, उन्हें भी ठीक करवाया जाएगा, ताकि रात के समय पुलिस निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि मोगा पुलिस और जिला प्रशासन मिलकर जिले को नशामुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।