{"_id":"6adc865232c211cf400a5e51","slug":"video-punjab-state-human-rights-commission-holds-public-hearing-in-zira-issues-directives-to-officials-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीरा में पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरा में पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए निर्देश
पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य पद्मश्री जतिंदर सिंह शंटी ने शनिवार को जीरा के जन कल्याण भवन में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, डीडीपीओ, नगर काउंसिल सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए।
शंटी ने कहा कि पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आयोग की ओर से प्रदेश के प्रत्येक जिले में लोगों को मानवाधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मानवाधिकारों के उल्लंघन से संबंधित शिकायतें व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 98554-75547 पर 24 घंटे दर्ज करवाई जा सकती हैं।
उन्होंने कहा कि किसी भी अस्पताल को इलाज की फीस बकाया होने के कारण मरीज या मृतक का शव रोकने का अधिकार नहीं है। ऐसा करना मानवाधिकारों का उल्लंघन है। इस संबंध में जारी आदेशों की प्रति उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपी और जिले के सभी अस्पतालों में जागरूकता संबंधी पोस्टर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अस्पतालों में मोर्चरी और एंबुलेंस की उपलब्धता को भी जरूरी बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।