{"_id":"6ae6d034539e41e0b20c4aa5","slug":"video-youth-arrested-in-jalandhar-for-tearing-posters-of-a-nagar-kirtan-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में नगर कीर्तन के पोस्टर फाड़ने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में नगर कीर्तन के पोस्टर फाड़ने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
जालंधर में धार्मिक आयोजन से संबंधित नगर कीर्तन के पोस्टर फाड़ने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर को सेंट्रल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब में होने वाले नगर कीर्तन के पोस्टर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फाड़ दिए गए थे। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी तक पहुंची। एसीपी सेंट्रल राजेश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, 31 अक्टूबर की सुबह करीब 7 बजे गुरुद्वारा साहिब, सेंट्रल टाउन के जनरल सेक्रेटरी गुरमीत सिंह बिट्टू को फोन के जरिए सूचना मिली कि नगर कीर्तन के पोस्टर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फाड़ दिए हैं। इसके बाद थाना डिवीजन नंबर-4 के प्रभारी अजमेर लाल ने इस संबंध में केस दर्ज किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी टीम की मदद से आरोपी की पहचान स्वातम सोनी पुत्र राजिंदर सोनी के रूप में हुई, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।एसीपी राजेश ठाकुर के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की मंशा का पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात के समय उसके साथ अन्य कौन-कौन लोग मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।