{"_id":"6aeed053d8dac7af8d025cfc","slug":"video-ba-second-year-student-attacked-with-a-knife-in-hasanpur-condition-critical-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"हसनपुर में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पर चाकू से हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसनपुर में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
Vimal Sharma
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:46 PM IST
Link Copied
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला में राजकीय डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पर अज्ञात युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
गांव के बाहरी छोर पर कालका देवी मंदिर के पास छप्पर नुमा मकान में रहने वाले चंद्रभान की 20 वर्षीय बेटी रोशनी ने बताया कि वह बृहस्पतिवार रात करीब 10:00 बजे घर के पास ही खेत में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे एक युवक ने अचानक उस पर चाकू से वार कर दिया। चाकू छात्रा की कमर में जा लगा। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिन्हें देखकर हमलावर फरार हो गया।
परिजनों व ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को रेफर कर दिया है।
पीड़िता का कहना है कि अंधेरा होने के कारण वह हमलावर को पहचान नहीं पाई और न ही अभी तक इस हमले के पीछे के स्पष्ट कारणों का पता चल सका है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।