{"_id":"6ae88e09cd8a0066c10b0e07","slug":"video-varanasi-sewage-flowing-three-major-roads-for-six-months-50-homes-jalilpur-facing-waterlogging-year-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: तीन प्रमुख मार्गों पर छह महीने से बह रहा गंदा पानी, जलीलपुर के 50 घरों में एक साल से जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: तीन प्रमुख मार्गों पर छह महीने से बह रहा गंदा पानी, जलीलपुर के 50 घरों में एक साल से जलभराव
पड़ाव। क्षेत्र के तीन प्रमुख मार्गों पर जलनिकासी की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। कहीं छह महीने से सीवर का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है तो कहीं एक साल से जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण 50 घरों में गंदा पानी घुसा है। जलीलपुर में रेलवे से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) नहीं मिलने के कारण नाला निर्माण अधर में लटका है। इसके लिए करीब 70 लाख रुपये की निधि उपलब्ध होने के बावजूद काम पूरा नहीं हो सका। वहीं, चौरहट-डोमरी और सेमरा-डोमरी मार्ग पर भी महीनों से सीवर का पानी बह रहा है।
इन मार्गों से 10 गांवों के करीब 40 हजार लोग रोजाना आवागमन करते हैं। वहीं, आसपास के 25 से अधिक स्कूलों के दो हजार से ज्यादा बच्चों को भी गंदे पानी, कीचड़ और गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है। संकरी सड़कें और जलभराव के कारण राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत और प्रदर्शन के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।