Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nvidia CEO Jensen Huang Affair Alleged Chinese Spy Scandal US President Donald Trump Intelligence explainer

एक्सप्लेनर: ट्रंप को एक साल से पता थी एनवीडिया प्रमुख के 'हनीट्रैप' होने की बात, खुफिया विभाग ने क्यों छिपाई?

Wed, 11 Nov 2026 04:36 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 11 Nov 2026 04:36 PM IST
सार

एनवीडिया प्रमुख के चीन की कथित जासूस से संपर्क में आने को लेकर खुफिया एजेंसियों का क्या-क्या और कबसे पता था? इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कब जानकारी दी गई? क्या इन खुफिया इनपुट के बावजूद जेन्सेन हुआंग को मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख एलिस हुआंग उर्फ हुआंग ली के बारे में नहीं चेताया गया? आइये जानते हैं...

विज्ञापन
Nvidia CEO Jensen Huang Affair Alleged Chinese Spy Scandal US President Donald Trump Intelligence explainer
एनवीडिया सीईओ के साथ नहीं साझा की गई उनकी कथित जासूसी की जानकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका और पूरी दुनिया के टेक जगत में इस वक्त एक ही मामला छाया हुआ है। यह केस है दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनियों में शुमार एनवीडिया के सीईओ और सह-संस्थापक जेन्सेन हुआंग के एक चीन की एक कथित सरकारी जासूस के साथ संपर्क में आने और अपनी पत्नी को धोखा देने की। हालांकि, मामला इतना सीधा भी नहीं है, जितना पहली नजर में दिखाई देता है। एक के बाद एक रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि जिस महिला के साथ जेन्सेन हुआंग के संबंध रहे, उसके चीन की एजेंट होने और उसकी ओर से एनवीडिया प्रमुख को 'हनीट्रैप' करने का शक अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को काफी पहले से था। हालांकि, इस जानकारी के बावजूद न तो खुफिया विभाग और न ही ट्रंप प्रशासन ने इसे लेकर कोई कार्रवाई की। 
विज्ञापन


ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर एनवीडिया प्रमुख के चीन की कथित जासूस से संपर्क में आने को लेकर खुफिया एजेंसियों का क्या-क्या और कबसे पता था? इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कब जानकारी दी गई? क्या इन खुफिया इनपुट के बावजूद जेन्सेन हुआंग को मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख एलिस हुआंग उर्फ हुआंग ली के बारे में नहीं चेताया गया? अमेरिका और चीन की एआई रेस में यह पूरा घटनाक्रम छिपाने का एनवीडिया पर क्या असर हुआ है और आगे क्या हो सकता है? आइये जानते हैं...
विज्ञापन

 

पहले जानें- कौन है एनवीडिया प्रमुख की वह करीबी, जिनके चीनी जासूस होने का शक?

Trending Videos

Nvidia CEO Jensen Huang Affair Alleged Chinese Spy Scandal US President Donald Trump Intelligence explainer
एलिस हुआंग। - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि मेगास्पीड वह कंपनी है, जो कि एनवीडिया से चिप्स और क्लाउड कंप्यूटिंग तकनीक खरीदने का जरिया बनी। इस कंपनी पर एडवांस चिप्स को चीन पहुंचाने का आरोप लगा।
 

जेन्सेन हुआंग से कब और कैसे संपर्क में आईं एलिस हुआंग?

1. 2010 के दशक से संपर्क का दावा
  • न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि एलिस हुआंग को पहली बार उनके पति कैंग वेई ने एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन से मिलाया था। वह भी 2010 के दशक में।
  • रिपोर्ट के मुताबिक, जेन्सेन हुआंग और कैंग वेई तब आपस में व्यापार में जुड़े थे। बाद में कैंग और एलिस ने जेन्सेन के साथ संपर्क बढ़ाकर अपने व्यापार को और मजबूत किया।
  • पहले यह दावा किया गया था कि जेन्सेन हुआंग और एलिस की मुलाकात 2024 में हुई थी, जब मेगास्पीड ने एनवीडिया की चिप्स खरीदने के सौदे में दिलचस्पी दिखाई थी।
  • हालांकि, ताजा रिपोर्ट के हिसाब से जेन्सेन और एलिस हुआंग करीब एक दशक से एक-दूसरे को जानते थे और एलिस ने चीनी सोशल मीडिया पर जेन्सेन के साथ तस्वीरें भी डाली थीं।
विज्ञापन

2. 2024 में व्यवसायिक स्तर पर शुरू हुआ संपर्क
एलिस हुआंग सिंगापुर स्थित डेटा सेंटर कंपनी मेगास्पीड इंटरनेशनल में शीर्ष कार्यकारी थीं। मेगास्पीड एनवीडिया की चिप्स की एक प्रमुख खरीदार और दक्षिण-पूर्व एशिया में क्लाउड पार्टनर थी। एनवीडिया के प्रवक्ताओं और जेन्सेन हुआंग के मुताबिक, उनके बीच बातचीत व्यावसायिक स्तर पर शुरू हुई थी, जो कि किसी सीईओ के लिए अपने ग्राहकों से मिलने के सामान्य काम का हिस्सा थी।

ये भी पढ़ें: मेगास्पीड: क्या करती है Nvidia सीईओ की 'गर्लफ्रेंड' की कंपनी, क्यों जोड़ा जा रहा जेन्सेन हुआंग से कनेक्शन?
विज्ञापन

Nvidia CEO Jensen Huang Affair Alleged Chinese Spy Scandal US President Donald Trump Intelligence explainer
एनवीडिया प्रमुख जेनसेन हुआंग और कथित चीनी जासूस एलिस हुआंग। - फोटो : अमर उजाला

खुफिया एजेंसियों को कबसे पता थी जेन्सेन और एलिस के संपर्क की बात?

1. खुफिया एजेंसियों को कब से पता था?
  • द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने लगभग एक साल पहले ही यह निष्कर्ष निकाल लिया था कि एलिस हुआंग चीन के लिए जासूसी कर रही थीं और उनके जेन्सेन हुआंग के साथ बेहद करीबी संबंध बन चुके थे। 
  • अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की देखरेख में मार्च-मई के बीच एक गोपनीय मेमो तैयार कराया गया था, जिसमें जेन्सेन हुआंग और एलिस हुआंग के संबंधों को लेकर ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को सतर्क किया गया।
  • अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय 2024 के अंत से ही एलिस हुआंग से जुड़ी सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड की गतिविधियों की जांच कर रहा था, जिसे बाद में न्याय मंत्रालय को सौंप दिया गया। जांच में एनवीडिया के चिप खरीद भी शामिल रही।

2. खुफिया एजेंसियों को क्या-क्या पता चला था?
  • अमेरिकी एजेंसियां एलिस हुआंग की इलेक्ट्रॉनिक निगरानी कर रही थीं। इस दौरान एक अमेरिकी नागरिक के साथ उनके संपर्क का पता चला। खुफिया नियमों के तहत अनमास्किंग की कानूनी प्रक्रिया के जरिए पुष्टि हुई कि वह अमेरिकी नागरिक एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग थे।
  • खुफिया अधिकारियों ने पाया कि एलिस हुआंग को चीन की शीर्ष खुफिया एजेंसी की ओर से जेन्सेन हुआंग की जासूसी के लिए भर्ती किया गया था और वे सीधे बीजिंग को एनवीडिया के चिप्स और इससे जुड़ी खुफिया जानकारियां पहुंचा रही थीं।
  • जांच एजेंसियों को यह जानकारी थी कि एलिस हुआंग की कंपनी मेगास्पीड दक्षिण-पूर्व एशिया में डेटा सेंटर स्थापित कर रही थी और अमेरिकी प्रतिबंधों को दरकिनार कर एनवीडिया की उन्नत एआई चिप्स चीन तक पहुंचाने में मध्यस्थ की भूमिका निभा रही थी।
  • जेन्सेन हुआंग राष्ट्रपति ट्रंप के बेहद करीबी सहयोगी बन चुके थे और अमेरिकी एआई नीति को आकार देने में उनकी अहम भूमिका थी। एजेंसियों का सबसे बड़ा डर यह था कि एलिस के जरिए बीजिंग को अमेरिकी सरकार की सोच, ट्रंप के विचारों और एनवीडिया की संवेदनशील तकनीकी जानकारियों की सीधी भनक लग रही थी।
ये भी पढ़ें: एक्सप्लेनर: क्या यूएस-चीन की एआई जंग में फंसी एनवीडिया? सीईओ जेन्सेन हुआंग भी घिरे; कैसे आया नाम, पूरी कहानी

Nvidia CEO Jensen Huang Affair Alleged Chinese Spy Scandal US President Donald Trump Intelligence explainer
एनवीडियो सीईओ जासूसी प्रकरण की टाइमलाइन। - फोटो : अमर उजाला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कबसे थी जेन्सेन की जासूसी होने की भनक?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जेन्सेन हुआंग और एलिस हुआंग से जुड़ी इस कथित जासूसी की भनक लगभग एक साल पहले ही लग गई थी। 

1. खुफिया एजेंसियों की ओर से दी गई थी जानकारी
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने जब यह निष्कर्ष निकाला कि एलिस हुआंग चीन के लिए जासूसी कर रही थीं और उनके संबंध एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग से हैं, तब सार्वजनिक रूप से यह मामला सामने आने से काफी पहले- तकरीबन एक साल पहले राष्ट्रपति ट्रंप को इस संबंध में औपचारिक खुफिया ब्रीफिंग दी गई थी।

2. ट्रंप ने नहीं की थी कोई कार्रवाई
यह खुफिया जानकारी मिलने के बावजूद ट्रंप ने इस पर कोई कदम नहीं उठाने का फैसला किया। वे एनवीडिया की चिप बिक्री को बाधित नहीं करना चाहते थे, क्योंकि इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार प्रभावित हो सकते थे। साथ ही, ट्रंप जेन्सेन हुआंग को एक सम्मानित व्यक्ति मानते थे। विदेश मंत्री मार्को रूबियो के निर्देश पर इस पूरी जासूसी को लेकर एक अत्याधिक गोपनीय मेमो भी सर्कुलेट किया और अधिकारियों को सतर्क रहने की चेतावनी दी।
 

3. ट्रंप ने एनवीडिया प्रकरण पर खुद क्या कहा है?
जेन्सेन हुआंग की तरफ से जब एलिस से संबंधों के बारे में कबूलनामा आया और उनकी जासूसी की बात का खुलासा हुआ तो ट्रंप भी मीडिया से मुखातिब हुए। हालांकि, उन्होंने सवाल को टालते हुए कहा कि इसका (जेन्सेन हुआंग प्रकरण) का जिक्र कभी हुआ होगा, लेकिन इसका उन पर कोई खास असर नहीं पड़ा था। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें उस समय इस खुफिया जानकारी पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए थी, तो उन्होंने साफ कहा- "नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता।"


क्या जेन्सेन हुआंग को भी नहीं दी गई एलिस के कथित चीनी जासूस होने की जानकारी?

खुद जेन्सेन हुआंग और रिपोर्ट्स के हवाले से जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक एनवीडिया प्रमुख को एलिस हुआंग के चीन की कथित जासूस होने की कोई जानकारी नहीं थी। यह भी सामने आया है कि अमेरिकी खुफिया विभाग और डोनाल्ड ट्रंप को इसकी सीधी जानकारी होने के बावजूद जेन्सेन हुआंग को इससे अनभिज्ञ रखा गया।

Nvidia CEO Jensen Huang Affair Alleged Chinese Spy Scandal US President Donald Trump Intelligence explainer
एनवीडिया प्रमुख जेन्सेन हुआंग का सफर। - फोटो : अमर उजाला
आमतौर पर जब विदेशी खुफिया एजेंसियां किसी अमेरिकी नागरिक को निशाना बनाती हैं, तो आम तौर पर उन्हें सतर्क करने के लिए एक औपचारिक सुरक्षा चेतावनी या डिफेंसिव ब्रीफिंग दी जाती है। हालांकि, निगरानी से जुड़े लोगों के अनुसार, जेन्सेन हुआंग को ऐसी कोई ब्रीफिंग नहीं दी गई थी।


किस वजह से छिपाई गई हुआंग से ये जानकारी, क्या थी ट्रंप प्रशासन की मंशा?

  • खुफिया अधिकारियों की ओर से एनवीडिया प्रमुख हुआंग को सचेत न करने की एक मुख्य संभावित वजह यह थी कि अगर हुआंग को इस बारे में बताया जाता, तो एलिस हुआंग को यह भनक लग सकती थी कि वे अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की निगरानी में हैं।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब जेन्सेन हुआंग चीन की कथित जासूस के संपर्क में थे, उस दौरान वे ट्रंप के काफी करीब भी रहे और अमेरिका-चीन की एआई रेस में उनके गुट का अहम चेहरा बनकर उभरे। अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रंप ने इन्हीं बातों को देखते हुए जेन्सेन हुआंग के अफेयर को सार्वजनिक नहीं किया।
  • जब इस खुलासे के संबंध में एनवीडिया से संपर्क किया गया, तो कंपनी ने स्पष्ट किया कि जेन्सेन को ऐसी किसी 'चिंता' की जानकारी नहीं थी। कंपनी ने कहा कि उन्हें भरोसा था कि अगर वे किसी के निशाने पर होते, तो अमेरिकी सरकार उन्हें पहले ही सूचित करती।
  • जब यह मामला सार्वजनिक हुआ और राष्ट्रपति ट्रंप ने जेन्सेन हुआंग से बात की, तो हुआंग ने स्पष्ट किया कि उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि एलिस हुआंग कथित तौर पर एक जासूस थीं। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी सार्वजनिक रूप से कहा कि वे जेन्सेन की बात पर विश्वास करते हैं।

Nvidia CEO Jensen Huang Affair Alleged Chinese Spy Scandal US President Donald Trump Intelligence explainer
जासूसी की घटना पर एनवीडिया सीईओ जेन्सेन हुआंग का बयान। - फोटो : अमर उजाला

अमेरिका-चीन की एआई रेस में यह घटनाक्रम छिपाने का एनवीडिया पर क्या असर हुआ है?

इस घटनाक्रम के लंबे समय तक गोपनीय रहने और बाद में सार्वजनिक होने से एनवीडिया पर कॉरपोरेट, विनियामक और भू-राजनीतिक स्तर पर गहरा असर पड़ा है।

1. शेयरों में गिरावट और निवेशकों का मुकदमा
जासूसी और प्रेम प्रसंग के खुलासे के बाद एनवीडिया के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा, निवेशकों ने कंपनी और जेन्सेन हुआंग के खिलाफ शेयरधारक मुकदमा दायर कर दिया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि इस रिश्ते और संभावित जोखिमों को छुपाकर निवेशकों को गुमराह किया गया।

2. समानांतर जांच और राष्ट्रीय सुरक्षा की समीक्षा
  • एनवीडिया के निदेशक मंडल ने स्वतंत्र आंतरिक जांच शुरू की है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इस रिश्ते के दौरान कंपनी के व्यापारिक रहस्य या अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां साझा हुई थीं।
  • अमेरिकी खुफिया और कानून प्रवर्तन एजेंसियां, खासकर संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) और न्याय विभाग का राष्ट्रीय सुरक्षा विभाग इस बात की औपचारिक जांच कर रहे हैं कि क्या चीन ने अमेरिकी प्रतिबंधों को दरकिनार कर उन्नत चिप्स हासिल कीं या अहम तकनीक से समझौता किया।

ये भी पढ़ें: मुश्किलों में जेन्सेन हुआंग: एक दिन में 69.5 हजार करोड़ रुपये घटी दौलत; एनवीडिया के शेयरधारकों ने किया मुकदमा 

3. चीनी बाजार में वापसी की कोशिशों को भारी झटका
जेनसेन हुआंग लगातार व्हाइट हाउस में पैरवी कर रहे थे कि एनवीडिया को चीन में अपनी कुछ कम उन्नत एआई चिप्स, जैसे- एच200 बेचने की छूट मिल सके। इस खुलासे के बाद हुआंग की इस कूटनीति को बड़ा झटका लगा है और विश्लेषकों का मानना है कि इससे एनवीडिया के लिए चीनी बाजार के दरवाजे कानूनी रूप से खुलने की संभावनाएं लगभग खत्म हो गई हैं।

4. सख्त निर्यात प्रतिबंधों की मांग 
अमेरिकी संसद में दोनों दलों- डेमोक्रेट और रिपब्लिकन के सांसदों ने कड़ा रुख अपनाया है। सीनेटर एलिजाबेथ वॉरेन सहित अन्य सांसदों ने सवाल उठाए हैं कि क्या चिप्स का डायवर्जन इस रिश्ते से जुड़ा था। विश्लेषकों के अनुसार, इस पूरे मामले से सेमीकंडक्टर और चिपमेकिंग उपकरणों पर और अधिक कड़े निर्यात नियंत्रण लागू करने के लिए अमेरिकी सरकार पर दबाव बढ़ गया है।

5. नेतृत्व और प्रतिष्ठा पर अनिश्चितता 
एनवीडिया में जेनसेन हुआंग के बाद कोई स्पष्ट उत्तराधिकारी नहीं है और कंपनी का पूरा ढांचा उन्हीं के इर्द-गिर्द केंद्रित रहा है। हालांकि बोर्ड ने फिलहाल हुआंग के नेतृत्व पर भरोसा जताया है, लेकिन अमेरिका-चीन की एआई रेस में अमेरिका की अग्रणी कंपनी की विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed