Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Opposition Seeks Court Intervention Over Imran Khan and Bushra Bibi Health

पाकिस्तानी जेल में इमरान खान: जान को खतरे पर अदालत से क्या बोला विपक्ष? बीमार पत्नी बुशरा के इलाज में भी अड़चन

Mon, 23 Nov 2026 11:42 PM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 23 Nov 2026 11:42 PM IST
सार

पाकिस्तान में इमरान खान और बुशरा बीबी की सेहत को लेकर विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट समेत तीन अदालतों का दरवाजा खटखटाया है। इमरान की जान को खतरा और बुशरा की आंखों की रोशनी जाने की आशंका जताई गई है। आखिर अदालत इस मामले में क्या कदम उठाएगी? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Pakistan Opposition Seeks Court Intervention Over Imran Khan and Bushra Bibi Health
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की सेहत को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। दोनों की बिगड़ती तबीयत का हवाला देते हुए पाकिस्तान के दो प्रमुख विपक्षी नेताओं ने देश की शीर्ष अदालतों से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि इमरान खान की जान खतरे में है और बुशरा बीबी की आंखों की रोशनी भी जा सकती है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट समेत तीन अदालतों को लिखा पत्र
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के समर्थन से नेशनल असेंबली और सीनेट में विपक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले महमूद खान अचकजई और अल्लामा राजा नासिर अब्बास ने संघीय संवैधानिक न्यायालय, सुप्रीम कोर्ट और इस्लामाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को संयुक्त पत्र लिखा है।
विज्ञापन


समाचार पत्र डॉन के मुताबिक, दोनों नेताओं ने अदालतों से इस मामले को मौलिक अधिकारों के उल्लंघन से जुड़ा मानते हुए सुनवाई करने की अपील की है। इमरान खान के वकील खालिद यूसुफ चौधरी ने बताया कि पत्र को याचिका के रूप में स्वीकार करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'इमरान खान की जान को खतरा बढ़ा'
सात पन्नों के पत्र में विपक्षी नेताओं ने कहा कि सरकारी हिरासत में इमरान खान की जान को खतरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट के 18 अगस्त के आदेश का तीन महीने बाद भी पालन नहीं हुआ है।

पत्र में कहा गया, "इमरान की जान बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जो आदेश दिया था, उसे तीन महीने से नजरअंदाज किया जा रहा है। उनकी जान को खतरा कम होने के बजाय बढ़ गया है।"

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 18 अगस्त को 74 वर्षीय इमरान खान को इलाज के लिए शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में स्थानांतरित करने, उनकी जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित करने और परिवार से मुलाकात की अनुमति देने का निर्देश दिया था। विपक्षी नेताओं का आरोप है कि इस आदेश के 72 घंटे के भीतर ही इसकी अनदेखी शुरू हो गई। उनके मुताबिक, इमरान को शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाने के बजाय सरकारी पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) ले जाया गया और सुबह होने से पहले ही वापस जेल भेज दिया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि अदालत के निर्देश के बावजूद मेडिकल बोर्ड का गठन नहीं किया गया।

बुशरा बीबी की आंखों की रोशनी जाने का खतरा
पत्र में इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की सेहत को लेकर भी गंभीर चिंता जताई गई है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि बुशरा बीबी को आंखों का दूसरा ऑपरेशन कराने की जरूरत है। ऐसा नहीं होने पर उनकी आंखों की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बुशरा बीबी को डॉक्टरों तक पहुंचने में भी बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। विपक्ष ने अदालत से उनके इलाज और उचित चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित कराने की मांग की है।

इमरान खान ने भी मुख्य न्यायाधीशों को लिखा था पत्र
विपक्षी नेताओं की यह पहल इमरान खान के उस पत्र के बाद हुई है, जो उन्होंने पिछले सप्ताह तीनों अदालतों के मुख्य न्यायाधीशों को लिखा था। 16 नवंबर को अदियाला जेल से लिखे पत्र में इमरान ने आरोप लगाया था कि उन्हें मौलिक अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है और इसका असर उनकी सेहत पर पड़ रहा है। उन्होंने अपने और पत्नी बुशरा बीबी के लिए उचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की थी।


इमरान खान पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर से नेता बने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक हैं। वह 2023 से जेल में बंद हैं और भ्रष्टाचार समेत 100 से अधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 17 जनवरी 2025 को एक अलग मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसमें दोनों को सजा सुनाई गई थी। विपक्षी नेताओं ने अपने पत्र में कहा कि किसी व्यक्ति को दोषी ठहराए जाने के बाद भी उसके संवैधानिक अधिकार खत्म नहीं हो जाते। उन्होंने अदालत से ऐसा आदेश जारी करने की मांग की है, जिससे सरकार संविधान और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करने के लिए बाध्य हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed