Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Why China Uneasy About India-Japan Ties Repeats Claim Over Arunachal Pradesh LAC Tensions What Beijing Say

चीन को क्यों खटकी भारत-जापान की दोस्ती: अरुणाचल प्रदेश पर फिर अलापा पुराना राग, एलएसी पर तनाव के बीच क्या कहा?

Thu, 26 Nov 2026 06:54 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Thu, 26 Nov 2026 06:54 PM IST
सार

भारत और जापान ने मिसाइल तकनीक, समुद्री सुरक्षा और नौसेना के क्षेत्र में रक्षा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है। इस पर चीन ने जापान के सैन्य विस्तार को लेकर सवाल क्यों उठाए? एलएसी पर हालात स्थिर बताने के बावजूद बीजिंग ने अरुणाचल प्रदेश पर फिर दावा क्यों किया? ऊपरी सुबनसिरी में सैन्य अधिकारियों के बीच क्या बातचीत हुई? क्या भारत-जापान की बढ़ती नजदीकी चीन की चिंता बढ़ा रही है? आइए, विस्तार से मामले को जानते हैं...

विज्ञापन
Why China Uneasy About India-Japan Ties Repeats Claim Over Arunachal Pradesh LAC Tensions What Beijing Say
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत और जापान के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग पर चीन ने नाराजगी जताई है। दोनों देशों ने मिसाइल तकनीक, समुद्री सुरक्षा और नौसेना के क्षेत्र में मिलकर काम करने पर सहमति जताई है। इस बीच चीन ने जापान पर सैन्य ताकत बढ़ाने का आरोप लगाया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सतर्क रहने की सलाह दी। दूसरी ओर, भारत के साथ सीमा पर शांति की बात करते हुए चीन ने अरुणाचल प्रदेश पर अपना पुराना दावा फिर दोहरा दिया।

विज्ञापन


चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सीनियर कर्नल चेन शी ने गुरुवार को बीजिंग में मासिक प्रेस वार्ता के दौरान यह बयान दिया। उनसे भारत और जापान के बीच हाल में हुई 2+2 वार्ता में रक्षा सहयोग बढ़ाने पर हुए समझौते को लेकर सवाल पूछा गया था। इस पर उन्होंने कहा कि जापान तेजी से अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहा है और वहां नया सैन्यवाद उभर रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस पर सतर्क रहने और ठोस जवाबी कदम उठाने की अपील की। चीन की आपत्ति ऐसे समय आई है, जब भारत और जापान ने कई अहम रक्षा क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


भारत-जापान के बीच किन रक्षा क्षेत्रों में बढ़ेगा सहयोग?
भारत और जापान ने उन्नत मिसाइल तकनीक और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। दोनों देश नौसेना के जहाजों के निर्माण और डिजाइन में संयुक्त विकास की संभावनाएं भी तलाशेंगे। इसके अलावा जापान की सेल्फ डिफेंस फोर्स को पहली बार भारत के फायरिंग रेंज में लाइव-फायर सैन्य अभ्यास करने की अनुमति देने का रास्ता तैयार हुआ है। इस व्यवस्था के तहत जापानी सैनिक भारत के सैन्य फायरिंग रेंज में वास्तविक हथियारों से अभ्यास कर सकेंगे। चीन को इसी बढ़ते सैन्य तालमेल पर आपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलएसी पर तनाव के बीच चीन ने क्या दावा किया?
भारत के साथ सीमा पर स्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर चेन शी ने कहा कि दोनों देशों के बीच हालात सामान्य रूप से स्थिर हैं। उन्होंने दावा किया कि भारत और चीन राजनयिक तथा सैन्य माध्यमों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। जनरल स्तर की बैठकें भी इसी प्रक्रिया का हिस्सा हैं। चीन के मुताबिक, दोनों देश आपसी सहमति को लागू करने और सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं। हालांकि, इसी बयान में चीन ने अरुणाचल प्रदेश को अपना क्षेत्र बताकर विवादित दावा फिर दोहराया।

अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीन ने क्या कहा?
चीन अरुणाचल प्रदेश को जांगनान और दक्षिण तिब्बत का हिस्सा बताता है। चेन शी ने कहा कि चीन भारत की ओर से बनाए गए तथाकथित अरुणाचल प्रदेश को मान्यता नहीं देता। यह बयान ऐसे समय आया है, जब अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी इलाके में चीनी सैनिकों की आक्रामक गतिविधियों को लेकर दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के बीच बातचीत हुई है। यह बातचीत इसी महीने कई दिनों तक चली थी। इससे पहले सितंबर में भी दोनों देशों के सैन्य कमांडरों ने अरुणाचल प्रदेश सेक्टर में सीमा के दोनों ओर दो चरणों में फ्लैग मीटिंग की थी।


चीन के बयान से भारत के लिए क्या संकेत निकलते हैं?
चीन के ताजा बयान में दो अलग-अलग रुख दिखाई देते हैं। एक तरफ वह भारत के साथ सीमा पर शांति और बातचीत जारी रखने की बात कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा दोहरा रहा है। इसके साथ ही भारत-जापान के रक्षा सहयोग पर उसकी आपत्ति भी सामने आई है। भारत और जापान के बीच मिसाइल, नौसेना और समुद्री सुरक्षा से जुड़ी साझेदारी का विस्तार हो रहा है। ऐसे में चीन की प्रतिक्रिया इस क्षेत्र में बदलते रक्षा समीकरणों को लेकर उसकी चिंता को दिखाती है। हालांकि, चीन ने अपने बयान में भारत-जापान सहयोग के खिलाफ किसी खास जवाबी कार्रवाई की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed