फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: शिक्षा के हब में छात्रों के दो गुट भिड़े, सड़क पर जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sat, 31 Oct 2026 08:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

शिक्षा के हब नॉलेज पार्क में एक निजी कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के छात्र मुख्य मार्ग पर ही एक-दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक हाथापाई होती रही।
विज्ञापन
छात्रों के दो गुटों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा के हब नॉलेज पार्क में एक निजी कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के छात्र मुख्य मार्ग पर ही एक-दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक हाथापाई होती रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया है। सड़क पर छात्रों के बीच हुई मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार घटना नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित एक निजी कॉलेज के बाहर की है। यहां छात्रों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के छात्र आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। छात्र मुख्य मार्ग पर ही एक-दूसरे के साथ हाथापाई करते रहे। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों की भीड़ भी जुट गई। सड़क पर हुई इस घटना से कुछ देर के लिए आसपास का माहौल तनावपूर्ण हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक मारपीट की असल वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि विवाद में शामिल छात्र कौन-कौन थे और घटना कब हुई। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें