फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: जनगणना प्रशिक्षण के बाद कर्मचारियों को लेकर उतर रही लिफ्ट टूटी, 11 कर्मचारी घायल

Sat, 31 Oct 2026 06:39 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। लिफ्ट में फंसे कर्मचारियों को उसे तोड़कर बाहर निकाला गया। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आशंका है कि ओवरलोडिंग के कारण ये हादसा हुआ है। 
विज्ञापन
मामले की जानकारी के बाद मचा हड़कंप। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर नगर के चुनहा स्थित जीडी गोयनका स्कूल में शनिवार को जनगणना प्रशिक्षण के बाद कर्मचारियों को लेकर नीचे उतर रही लिफ्ट अचानक टूट गई। हादसे में लिफ्ट में सवार 11 कर्मचारी घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। लिफ्ट में फंसे कर्मचारियों को उसे तोड़कर बाहर निकाला गया। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घायलों में माधवपुर निवासी शिक्षक नीमर दास (45), बचनपुर निवासी शिक्षक राजेंद्र मिश्र (35) व शिक्षक बृजेश कुमार (37), अरुणेंद्र सिंह (48), नेवरा निवासी सीमा सिंह (40), गोविंदपुर बरासिन निवासी शिक्षिका प्रियंका शुक्ला (35), पूरे तिलक कुड़वार निवासी मृदुल तिवारी (36), भंड़रा निवासी रीतू सिंह (40), मो. कलीम (40), अर्जुन प्रसाद (41) और रंजीत यादव (46) शामिल हैं। मो. कलीम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य घायलों को निजी अस्पतालों में पहुंचाया गया।

चिकित्सकों के मुताबिक, प्रियंका शुक्ला और सीमा सिंह के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों के मुताबिक स्कूल में सरकारी कर्मचारियों को जनगणना के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। शनिवार को प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद कर्मचारी लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान अचानक लिफ्ट खराब होकर टूट गई और उसमें सवार कर्मचारी अंदर ही फंस गए।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह लिफ्ट को तोड़कर सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि लिफ्ट में उसकी निर्धारित क्षमता से अधिक लोग सवार थे। आशंका है कि ओवरलोडिंग के कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें