फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   27th Provincial Sports Competition begins; athletes showcase their prowess

Sultanpur News: 27वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sun, 01 Nov 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 01 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
27th Provincial Sports Competition begins; athletes showcase their prowess
सुल्तानपुर। केएनआईएमटी फरीदीपुर परिसर में शनिवार को अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की 27वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहले दिन 400 मीटर दौड़ और गोला फेंक स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
विज्ञापन

सेवा समर्पण संस्थान से संबद्ध प्रतियोगिता में चुनार, सोनभद्र, गोरखपुर, लखनऊ और प्रयागराज सहित कई जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। सब जूनियर बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में पूनम प्रथम, राजकुमारी द्वितीय और शबनम तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में हीरामनी ने पहला, पूनम ने दूसरा और प्रियंका ने तीसरा स्थान हासिल किया। गोला फेंक के जूनियर बालिका वर्ग में प्रियंका प्रथम, किरण द्वितीय और राजकुमारी तृतीय रहीं। सब जूनियर वर्ग में दीक्षा पहले और गीता दूसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में विनय प्रथम, रोशन द्वितीय और रोहित तृतीय रहे। गोला फेंक में सागर ने पहला, रोहित ने दूसरा और कृष्ण कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अयोध्या से आए मुख्य अतिथि कमल नयन दास महाराज ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एसपी सिंह ने की। संचालन शिवकुमार तिवारी ने किया। इस दौरान सुमन सिंह, मनीराम पाल, सूर्यदेव और रामलखन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed