{"_id":"6ae791fdef5d410c7503365f","slug":"bullet-fired-during-celebratory-gunfire-pierces-grooms-young-nephew-in-the-abdomen-he-dies-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-168532-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हर्ष फायरिंग में दूल्हे के मासूम भतीजे के पेट में धंसी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हर्ष फायरिंग में दूल्हे के मासूम भतीजे के पेट में धंसी, मौत
Mon, 02 Nov 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी लेती पुलिस। स्रोत-सोशल मीडिया
कादीपुर (सुल्तानपुर)। फुटेहरी बनकेगांव में रविवार देर शाम बरात रवाना होने से पहले हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे के पांच वर्षीय चचेरे भतीजे अर्श पटेल की मौत हो गई। रिश्तेदार की लाइसेंसी बंदूक से चली गोली मासूम के पेट में जा लगी। गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी कादीपुर ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फुटेहरी बनकेगांव निवासी घनश्याम पटेल के पुत्र मुकेश पटेल की रविवार शाम बरात जानी थी। बरात कादीपुर के सूरापुर स्थित मैरिज लॉन से रवाना होनी थी। इससे पहले शाम करीब 6:30 बजे गांव में रिश्तेदार और अन्य लोग जुटे थे। इसी दौरान एक रिश्तेदार ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच चली गोली दूल्हे के चचेरे भाई गिरिवर के पुत्र अर्श के पेट में जा लगी। गोली लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजन आनन-फानन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि अयोध्या से आए दूल्हे के एक रिश्तेदार अपनी लाइसेंसी बंदूक लोड कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गम में बदलीं शादी की खुशियां
गिरिवर गोपाल पटेल के तीन बच्चे हैं। अर्श के अलावा परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। गिरिवर बाहर रहकर नौकरी करते हैं, जबकि उनकी पत्नी अमृता ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। मासूम की मौत से परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।