फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar mlc election result 2026 graduate teacher mlc result bihar news

बिहार : विधान परिषद् की चार सीटें NDA के खाते में; राजद-जन सुराज एक-एक जीते, दो निर्दलीय ने झंडे गाड़े

Wed, 28 Oct 2026 05:48 PM IST
Kumar Jitendra Jyoti न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Kumar Jitendra Jyoti Updated Wed, 28 Oct 2026 05:48 PM IST
सार

Bihar MLC Election Result : औपचारिकताएं होती रहेंगी, फिलहाल यह पक्का हो गया है। विधान परिषद् चुनाव की आठ में से चार सीटें एनडीए ने जीत ली हैं। दो सीटों पर निर्दलीय कामयाब रहे। जन सुराज और राष्ट्रीय जनता दल को एक-एक सीटें मिली हैं।

विज्ञापन
bihar mlc election result 2026 graduate teacher mlc result bihar news
बहादुरगढ़ ब्रेकिंग न्यूज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बिहार विधान परिषद् की स्नातक की चार और शिक्षक की चार सीटों पर चुनाव हुआ था। कुल आठ में से चार सीटें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के खाते में आई हैं। सबसे हॉट, पटना स्नातक सीट पर जनता दल यूनाईटेड के प्रवक्ता नीरज कुमार ने जीत हासिल कर ली है। इन्हीं के खिलाफ जदयू विधायक अनंत सिंह जन सुराज प्रत्याशी का प्रचार कर रहे थे।

विज्ञापन


दरभंगा स्नातक सीट से भारतीय जनता पार्टी के सर्वेश कुमार और कोसी स्नातक सीट से भाजपाई डॉ. एन. के. यादव ने जीत हासिल की है। सिर्फ एक शिक्षक सीट- तिरहुत से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की है। इधर, तिरहुत स्नातक सीट से जदयू को फिर करारी हार मिली है। निर्दलीय वंशीधर बृजवासी ने फिर से मैदान जीत लिया है। जन सुराज के सुरेश राय ने दरभंगा शिक्षक सीट पहले ही जीत ली थी। आज सुबह पटना शिक्षक सीट राष्ट्रीय जनता दल के डॉ. संजीव कुमार सिंह के खाते में आ गई थी। सारण शिक्षक सीट से निर्दलीय डॉ. राहुल राज ने जीत हासिल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed