{"_id":"6ae5f84413b8159ff80e4119","slug":"bihar-news-delhi-darbhanga-flight-diverted-ahmedabad-emergency-landing-ahmedabad-airport-causing-panic-passengers-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4892522-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: दिल्ली से दरभंगा आ रही अकासा एयर की फ्लाइट अहमदाबाद डायवर्ट, इमरजेंसी लैंडिंग से यात्रियों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: दिल्ली से दरभंगा आ रही अकासा एयर की फ्लाइट अहमदाबाद डायवर्ट, इमरजेंसी लैंडिंग से यात्रियों में हड़कंप
Sat, 31 Oct 2026 08:37 PM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 08:37 PM IST
सार
दिल्ली से दरभंगा आ रही अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी 1201 को अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की खबर से यात्रियों में हड़कंप मच गया। दरभंगा एयरपोर्ट पर वायुसेना के रनवे मेंटेनेंस कार्य के चलते दोपहर 12 बजे से उड़ानों का संचालन भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
दरभंगा एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट पर शनिवार को विमान सेवाएं प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली से दरभंगा आ रही अकासा एयर की फ्लाइट QP 1201 को अचानक अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना सामने आने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि कुछ समय बाद यात्रियों को वापस दिल्ली भेज दिया गया। वहीं, दरभंगा एयरपोर्ट पर वायुसेना के रनवे मेंटेनेंस कार्य के कारण दोपहर 12 बजे से विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ पर रोक लगाई गई थी।
अहमदाबाद में कराई गई विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से दरभंगा आ रही अकासा एयर की फ्लाइट QP 1201 को अचानक अहमदाबाद की ओर डायवर्ट किया गया। शुरुआती जानकारी में रडार ऐप के हवाले से विमान को तकनीकी कारणों से डायवर्ट किए जाने और अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग की बात कही गई। इसके बाद यात्रियों को दोबारा दिल्ली भेज दिया गया। हालांकि, विमान में आई तकनीकी समस्या और इमरजेंसी लैंडिंग के आधिकारिक कारण की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
दरभंगा एयरपोर्ट पर रनवे मेंटेनेंस से उड़ानें प्रभावित
दरभंगा एयरपोर्ट के डायरेक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि एयरपोर्ट वायुसेना के रनवे पर संचालित होता है। शनिवार को वायुसेना की ओर से रनवे पर मेंटेनेंस का काम कराया जा रहा था। इसके कारण दोपहर 12 बजे से एयरपोर्ट पर विमानों के टेकऑफ और लैंडिंग पर रोक लगाई गई थी।
विज्ञापन
फ्लाइट रद्द होने की सूचना से परेशान हुए यात्री
दरभंगा एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित होने की जानकारी मिलते ही यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। दिल्ली जाने वाले यात्री काउंटर पर पहुंचकर अगली उड़ान और वैकल्पिक व्यवस्था के बारे में जानकारी लेते रहे। दरभंगा के अलावा आसपास के कई जिलों से भी यात्री अकासा एयर की फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट पहुंचे थे। उड़ान रद्द होने की जानकारी मिलने के बाद कई यात्रियों को वापस घर लौटना पड़ा।
दिल्ली और मुंबई की उड़ानों पर भी असर
बताया गया कि शनिवार को दरभंगा से दिल्ली और मुंबई के लिए संचालित होने वाली अकासा एयर की एक-एक जोड़ी उड़ानें निर्धारित शेड्यूल से बाहर रहीं। रनवे मेंटेनेंस के कारण उड़ानों के संचालन पर रोक और विमान के डायवर्ट होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।