फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 02 Nov 2026 06:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 2 November 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

06:26 PM, 02-Nov-2026

'फरक्का जल संधि से बिहार को 73% नुकसान, 2050 तक की जरूरतों का हो आकलन': संजय झा बोले, जानें और क्या कहा?

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने फरक्का जल संधि को बिहार के हितों के खिलाफ बताते हुए दिसंबर 2026 में इसके नवीकरण से पहले 2050 तक राज्य की जल जरूरतों का वैज्ञानिक आकलन करने की मांग की। उन्होंने बिहार के जल अधिकारों का मुद्दा उठाया।

 

और पढ़ें
06:19 PM, 02-Nov-2026

रणजी ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए 288 रन, बिहार को मिले 6 विकेट; बिहार के दो खिलाड़ियों का डेब्यू

रणजी ट्रॉफी एलीट मुकाबले में गोवा ने पहले दिन छह विकेट पर 288 रन बनाए। सनेहल कौथानकर 116 रन बनाकर नाबाद हैं। बिहार के डेब्यू खिलाड़ी वासुदेव ने दो और सुमन ने एक विकेट चटकाया।

 

और पढ़ें
विज्ञापन
05:58 PM, 02-Nov-2026

बिहार: केस से नाम हटाने के लिए मांगी रिश्वत, 29 हजार रुपये लेते दारोगा गिरफ्तार; निगरानी विभाग की कार्रवाई

बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर चंदन झा को निगरानी विभाग ने 29 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। वाहन शराब तस्करी मामले में शिकायतकर्ता का नाम हटाने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप था।

और पढ़ें
05:45 PM, 02-Nov-2026

बिहार: करमचट डैम पर शुरू हुई बिहार की पहली लग्जरी हाउसबोट सेवा, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

रोहतास के करमचट डैम पर बिहार की पहली लग्जरी हाउसबोट क्रूज सेवा शुरू हुई है। इससे वाटर टूरिज्म को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होने और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।

और पढ़ें
05:28 PM, 02-Nov-2026

बिहार: एम्स पटना में पहली बार बोन कंडक्शन इम्प्लांट सर्जरी सफल, हियरिंग इम्प्लांट का आंकड़ा 400 पार

एम्स पटना के ईएनटी विभाग ने पहली बार बोन कंडक्शन इम्प्लांट सर्जरी सफलतापूर्वक की। एक ही दिन में तीन जटिल हियरिंग इम्प्लांट सर्जरी हुईं। इसके साथ ही संस्थान के हियरिंग इम्प्लांट कार्यक्रम ने 400 से अधिक सर्जरी का आंकड़ा पार किया।

 

और पढ़ें
05:22 PM, 02-Nov-2026

काम की खबर: बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर और मैट्रिक सेंट-अप परीक्षा का कार्यक्रम, जानें कब से होंगी परीक्षाएं

बिहार बोर्ड ने इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए सेंट-अप परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। इंटर की परीक्षा 19 से 28 नवंबर और मैट्रिक की 23 से 27 नवंबर तक होगी। अनुपस्थित या अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा।

और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
05:13 PM, 02-Nov-2026

बिहार: आईपीएस भानु प्रताप और पत्नी पूजा के विवाद में नया मोड़, बच्ची से मिलने का आरोप; पुलिस मुख्यालय पर सवाल

आईपीएस भानु प्रताप सिंह और उनकी पत्नी पूजा के पारिवारिक विवाद में नया मोड़ आया है। पूजा ने पुलिस मुख्यालय पर न्याय नहीं मिलने और बच्ची से मिलने नहीं देने का आरोप लगाया है। पति से बातचीत भी नहीं हो सकी।

 

और पढ़ें
05:06 PM, 02-Nov-2026

बिहार: नवंबर के अंत तक शुरू होगी भारत टैक्सी सेवा, पहले चरण में 4 जिलों को मिलेगा फायदा

बिहार में नवंबर के अंत तक भारत टैक्सी सेवा शुरू करने की तैयारी है। पहले चरण में पटना, गया, वैशाली और मुजफ्फरपुर में सेवा शुरू होगी। अब तक 2,005 चालक प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं। कस्टमर एप की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है।

और पढ़ें
03:42 PM, 02-Nov-2026

बिहार: जेसीबी से खुदाई के दौरान फटी गैस पाइपलाइन, धमाके से थार समेत कई वाहन जलकर राख; एक की मौत

मुजफ्फरपुर के गोबरसही-डुमरी रोड स्थित साहू चौक पर नाला निर्माण के दौरान भूमिगत पीएनजी गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से भीषण विस्फोट हुआ। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और कई लोग घायल हुए। आसपास के घरों और वाहनों में आग लग गई।

और पढ़ें
03:27 PM, 02-Nov-2026

बिहार: गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का जल्द करें निष्पादन

गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभिन्न प्रशाखाओं के लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन करने और सरकारी कार्यों में देरी व लापरवाही रोकने के सख्त निर्देश दिए। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed