{"_id":"6ae5ab4856222539720edc8b","slug":"samastipur-kalyanpur-youth-murder-knife-attack-bhagirathpur-old-dispute-darbhanga-news-c-1-1-noi1561-4891261-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: समस्तीपुर में खैनी-गुटखा खरीदने के दौरान विवाद, युवक की पेट में चाकू घोंपकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: समस्तीपुर में खैनी-गुटखा खरीदने के दौरान विवाद, युवक की पेट में चाकू घोंपकर हत्या
Sat, 31 Oct 2026 05:36 PM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 05:36 PM IST
सार
बिहार के समस्तीपुर जिले के भागीरथपुर गांव में पुराने जमीन विवाद को लेकर 38 वर्षीय अजीत सहनी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। किराना दुकान पर खैनी और गुटखा खरीदने के दौरान कहासुनी हुई थी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। भागीरथपुर गांव में किराना दुकान पर खैनी और गुटखा खरीदने पहुंचे दो लोगों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान एक व्यक्ति ने दूसरे के पेट में चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी की तलाश में टीमें लगाई हैं।
चार लाख रुपये की जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
मृतक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव निवासी स्व. रामदयाल सहनी के 38 वर्षीय पुत्र अजीत सहनी के रूप में हुई है। हत्या का आरोप भागीरथपुर के पास के टोले में रहने वाले 55 वर्षीय झगड्डू सहनी पर लगा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, दोनों के बीच चार लाख रुपये की जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था।
किराना दुकान पर कहासुनी के बाद चाकू से हमला
शनिवार को दोनों गांव की उर्मिला देवी की किराना दुकान के सामने पहुंचे थे। इसी दौरान खैनी और गुटखा खरीदने को लेकर बातचीत हुई और पुराने विवाद का मुद्दा फिर सामने आ गया। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, फिर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान झगड्डू सहनी ने अजीत के पेट में धारदार चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल अजीत को परिजन और स्थानीय लोग सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आरोपी के मुजफ्फरपुर में इलाज कराने की जानकारी
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आरोपी झगड्डू सहनी का व्यवहार कुछ समय से असामान्य था और उसका इलाज मुजफ्फरपुर में चल रहा था। वह स्व. रामेश्वर सहनी का पुत्र बताया गया है। पुलिस इस जानकारी की भी जांच कर रही है। साथ ही दोनों के बीच जमीन विवाद की वजह और वारदात के पीछे के अन्य पहलुओं का पता लगाया जा रहा है।
एफएसएल टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, एसएसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
पुलिस ने अजीत सहनी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। सदर एसडीपीओ संजय कुमार ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।