{"_id":"6ae584750a7d3b956a09f328","slug":"bihar-today-farmers-to-get-free-high-quality-sugarcane-seeds-last-date-to-apply-is-october-31-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना में आज: किसानों को इस खास का लाभ लेने का आज आखिरी मौका; नगर निगम में क्या खास होगा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना में आज: किसानों को इस खास का लाभ लेने का आज आखिरी मौका; नगर निगम में क्या खास होगा?
Sat, 31 Oct 2026 11:32 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:32 AM IST
सार
पटना में आज कई अहम गतिविधियां होंगी। एक दिन पहले लंबित मांगों को लेकर नगर निगमकर्मी ने प्रदर्शन किया था। आज नगर निगम की मेयर ने स्थायी समिति थी बैठक बुलाई है। वहीं बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए नए क्षेत्रों में गन्ना फसल का क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम शुरू किया। इसका लाभ पाने का आज किसानों के पास आखिरी मौका है।
विज्ञापन
पटना में आज क्या है खास?
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में आज किसानों और पटना नगर निगम से जुड़ी दो अहम गतिविधियां हैं। गन्ना उद्योग विभाग की ओर से नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का रकबा बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत इच्छुक किसानों को उन्नत किस्म का गन्ना बीज निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख आज यानी 31 अक्तूबर है। दूसरी ओर, पटना नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की 26वीं साधारण बैठक भी आज आयोजित होगी। पहले यह बैठक 30 अक्तूबर को होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई थी।
जानिए, आज की प्रमुख गतिविधियां
आज आवेदन का आखिरी मौका: किसानों को मुफ्त मिलेगा गन्ने का उन्नत बीज
बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए नए क्षेत्रों में गन्ना फसल का क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम शुरू किया है। इसका उद्देश्य गन्ने की खेती को उन इलाकों तक पहुंचाना है, जहां अभी इसकी खेती नहीं होती या बहुत कम होती है। इसके लिए किसानों को उन्नत किस्म का गन्ना बीज निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। चीनी मिल क्षेत्र के अंतर्गत केन केयर पोर्टल पर गन्ना रहित चिह्नित गांवों के सभी रैयत और गैर-रैयत किसान योजना का लाभ ले सकेंगे। इसमें पांच एकड़ या उससे कम गन्ना क्षेत्रफल वाले गांव शामिल हैं। वहीं, गैर-चीनी मिल क्षेत्र में गन्ने की खेती करने के इच्छुक सभी रैयत और गैर-रैयत किसान आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत न्यूनतम 0.25 एकड़ और अधिकतम 2.5 एकड़ तक का लाभ मिलेगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक किसानों को आज ही आवेदन करना होगा।
दोपहर 12:30 बजे: पटना नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक
पटना नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की 26वीं साधारण बैठक शनिवार को आयोजित होगी। बैठक महापौर कार्यालय कक्ष, मौर्यालोक कॉम्प्लेक्स में दोपहर 12:30 बजे से होगी। महापौर सीता साहू की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह बैठक पहले 30 अक्तूबर को निर्धारित थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई थी। अब इसे पूर्व निर्धारित समय और स्थान पर 31 अक्तूबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
पटना में लोजपा रामविलास की ओर से खास तैयारी
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का जन्मदिन पर आज पटना में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पार्टी की ओर से जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम पटना के एक व्हीलर रोड स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में होगा। इसके लिए पार्टी के ओर से कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है।