फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather Alert: Yellow Alert for Thunderstorms and Rain in 14 Districts, Light Rain Likely in Patna

बिहार के 14 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, पटना में पांच नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? जानिए पूर्वानुमान

Sun, 01 Nov 2026 12:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 01 Nov 2026 12:02 PM IST
सार

बिहार में आंधी और बारिश के अलर्ट वाले जिलों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। विशेषकर खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है।

विज्ञापन
Bihar Weather Alert: Yellow Alert for Thunderstorms and Rain in 14 Districts, Light Rain Likely in Patna
बिहार में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। पटना समेत कई जिलों में सुबह धूप निकली थी। लेकिन, 10 बजे से बाद से आसमान में बादल छा गए। गुलाबी ठंड महसूस होने लगी। कई जगह तो लोगों स्वेटर पहनकर बाहर निकल रहे हैं। इधर, मौसम विज्ञान केंद्र, ने राज्य के 14 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पटना, नालंदा, समस्तीपुर, सारण, वैशाली, जमुई, गया, नवादा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, लखीसराय और शेखपुरा शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी पटना में अगले पांच दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। दो नवंबर को सामान्य रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

विज्ञापन


पटना में पांच नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, एक नवंबर को पटना में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और धुंध का असर रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दो नवंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दिन हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं। तीन नवंबर को भी अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं, चार और पांच नवंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इन दोनों दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन

चौकीदार की संदिग्ध मौत, जमीन पर पड़ा मिला शव; पत्नी और भाई ने जताई हत्या की साजिश की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में कहां-कितना तापमान रिकॉर्ड किया गया?
मौसम विभाग की ओर से जारी 31 अक्टूबर के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक 32.7 डिग्री सेल्सियस तापमान भभुआ में दर्ज किया गया। राजगीर में अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री, अररिया के फारबिसगंज में 30.2 डिग्री, पूर्णिया में 30.4 डिग्री और भागलपुर में 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। सबसे अधिक चार मिलीमीटर बारिश राजगीर में दर्ज की गई। मोतिहारी में 1.1 मिलीमीटर और मुजफ्फरपुर में 0.8 मिलीमीटर बारिश हुई। पटना में बारिश केवल ट्रेस यानी 0.1 मिलीमीटर से कम दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई?
पिछले 24 घंटे में बिहार के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। जिलेवार आंकड़ों के मुताबिक, बक्सर में सर्वाधिक 49.8 मिमी, पश्चिम चंपारण में 44.6 मिमी, सीवान में 38.1 मिमी, रोहतास में 27.7 मिमी, गोपालगंज में 25.4 मिमी, भोजपुर में 22.8 मिमी, औरंगाबाद में 28.2 मिमी, अरवल में 14.1 मिमी, पूर्वी चंपारण में 14.6 मिमी, सीतामढ़ी में 14.7 मिमी, मधुबनी में 12.1 मिमी, शिवहर में 10.8 मिमी, मुजफ्फरपुर में 10.1 मिमी, सारण में 9.4 मिमी, वैशाली में 6.8 मिमी, गया में 6.5 मिमी, जहानाबाद में 5.2 मिमी, अररिया और नवादा में 4.5-4.5 मिमी, नालंदा में 4.4 मिमी, भागलपुर में 4.4 मिमी, दरभंगा में 4.3 मिमी, पूर्णिया में 4.1 मिमी, सुपौल में 3.9 मिमी, पटना में 3.9 मिमी, बेगूसराय और मुंगेर में 3.8-3.8 मिमी, कैमूर में 3.7 मिमी, लखीसराय में 3.6 मिमी, कटिहार में 3.5 मिमी, सहरसा में 3.3 मिमी, शेखपुरा में 3.3 मिमी, समस्तीपुर में 3 मिमी, किशनगंज में 2.2 मिमी, मधेपुरा में 2.1 मिमी, जमुई में 2.4 मिमी और बांका में 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed