फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Today events in Patna Press conference by a JDU leader, book fair, RJD, political activities, BJP, Patna news

पटना में आज: नितिन नवीन कहां आ रहे, MLC चुनाव में हार के बाद क्या खुलासा करेंगे जदयू के अभिषेक झा? जानिए सबकुछ

Mon, 02 Nov 2026 08:50 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 02 Nov 2026 08:50 AM IST
सार

पटना में आज राजनीति के साथ साहित्य और संस्कृति का भी रंग दिखेगा। जदयू नेता का बड़ा खुलासा करने जा रहे हैं। गांधी मैदान में लगने वाले पटना पुस्तक मेले इस बार क्या खास होगा? इसकी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा और क्या-क्या होगा? पढ़िए पूरी खबर...

विज्ञापन
Today events in Patna Press conference by a JDU leader, book fair, RJD, political activities, BJP, Patna news
पटना में आज क्या है खास? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में आज का दिन राजनीतिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। वह भागलपुर में जनसभा को संबोधित करने के साथ पदयात्रा में भी शामिल होंगे। वहीं, बिहार विधान परिषद चुनाव में तिरहुत स्नातक सीट पर हार के बाद जदयू नेता अभिषेक झा प्रेस वार्ता कर चुनाव में हार के लिए जिम्मेदार नेताओं के नामों का खुलासा करेंगे। दूसरी ओर, राजद का प्रतिनिधिमंडल दो निर्दलीय एमएलसी के भाजपा में शामिल होने के मामले को लेकर विधान परिषद के सभापति से शिकायत करेगा। इसके अलावा पटना पुस्तक मेला और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।

विज्ञापन


जानिए, आज की प्रमुख गतिविधियां

सुबह 10:45 बजे: भागलपुर में जनसभा करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचेंगे। वह पूर्णिया से हवाई मार्ग से भागलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से लाजपत पार्क जाएंगे, जहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह पदयात्रा में शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। कई नेता सुबह ही भागलपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे: अभिषेक झा बताएंगे तिरहुत स्नातक में हार के लिए कौन जिम्मेदार
बिहार विधान परिषद चुनाव में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार अभिषेक झा को निर्दलीय प्रत्याशी बंशीधर ब्रजवासी ने शिकस्त दी थी। चुनाव परिणाम के बाद बंशीधर ब्रजवासी के भाजपा में शामिल होने की खबर सामने आई। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद बिहार की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। अब अभिषेक झा चुनाव में अपनी हार के लिए जिम्मेदार नेताओं के नामों का खुलासा करेंगे। इसके लिए उन्होंने सुबह 11 बजे अपने आवास पर प्रेस वार्ता बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजद प्रतिनिधिमंडल सभापति से करेगा शिकायत
बिहार विधान परिषद चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज करने वाले बंशीधर ब्रजवासी और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित राहुल राज के भाजपा में शामिल होने को लेकर भी सियासी गतिविधियां तेज हैं। इस मामले में राष्ट्रीय जनता दल का प्रतिनिधिमंडल विधान परिषद के सभापति से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल दोनों निर्दलीय एमएलसी की सदस्यता और भाजपा में शामिल होने के मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराएगा।

दोपहर एक बजे: पटना पुस्तक मेला को लेकर प्रेस वार्ता
पटना में चार से 15 नवंबर तक गांधी मैदान में पटना पुस्तक मेला आयोजित होने जा रहा है। इसकी तैयारियों और आयोजन से जुड़ी जानकारी साझा करने के लिए सेंटर फॉर रीडरशिप डेवलपमेंट की ओर से आज प्रेस वार्ता बुलाई गई है। यह प्रेस वार्ता दोपहर एक बजे बांकीपुर क्लब में होगी। इसमें पुस्तक मेले की रूपरेखा और अन्य जानकारियां साझा की जाएंगी।


बापू टावर से ऊर्जा स्टेडियम तक कई सांस्कृतिक आयोजन
राजनीतिक गतिविधियों के अलावा पटना में आज कई सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। सुबह 10:30 बजे बापू टावर में पटना कलम पेंटिंग्स प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। वहीं, दोपहर 2:45 बजे निफ्ट पटना में छठ गीत एवं डॉक्यूमेंट्री का प्रीमियर समारोह आयोजित होगा। इसके अलावा शाम छह बजे ऊर्जा स्टेडियम में ग्रिड उमंग 2026 का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed