{"_id":"6ae657d681d26f6f3f004431","slug":"srinagar-jammu-kashmir-tourism-got-two-award-srinagar-news-c-264-1-udh1007-117871-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: जम्मू-कश्मीर पर्यटन को दो अवॉर्ड, बेस्ट एडवेंचर व बेस्ट एक्सपीरिएंशल टूरिज्म डेस्टिनेशन का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: जम्मू-कश्मीर पर्यटन को दो अवॉर्ड, बेस्ट एडवेंचर व बेस्ट एक्सपीरिएंशल टूरिज्म डेस्टिनेशन का खिताब
विज्ञापन
जेके पर्यटन को आईआईटीएम मुंबई में 'सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर' और 'सर्वश्रेष्ठ अनुभवात्मक पर्यटन स्थल'
- फोटो : doda news
इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट मुंबई में मिला सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पर्यटन ने इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट मुंबई में दो प्रतिष्ठित सम्मान जीतकर एक और उपलब्धि हासिल की है। जम्मू-कश्मीर को बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन और बेस्ट एक्सपीरिएंशल टूरिज्म डेस्टिनेशन चुना गया है जो देश में एडवेंचर, नेचर-बेस्ड और अनुभव आधारित पर्यटन के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।
ये पुरस्कार पर्यटन विभाग जम्मू-कश्मीर की ओर से जॉइंट डायरेक्टर टूरिज्म कश्मीर वसीम राजा ने प्राप्त किए। यह सम्मान घरेलू यात्रियों के बीच जम्मू-कश्मीर की बढ़ती लोकप्रियता और विविध एडवेंचर गतिविधियों, इमर्सिव ट्रैवल अनुभवों और मनोरम प्राकृतिक दृश्यों वाले गंतव्य के रूप में इसकी पहचान को दर्शाता है। आईआईटीएम देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित होने वाला एक प्रमुख पर्यटन प्रचार कार्यक्रम है जो पर्यटन विभागों, ट्रैवल ऑपरेटरों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाता है।
जम्मू-कश्मीर पर्यटन ने इस कार्यक्रम में गुजरात और तेलंगाना सहित कई राज्यों और निजी पर्यटन हितधारकों के साथ भाग लिया। जम्मू-कश्मीर पर्यटन पवेलियन को महाराष्ट्र के लोकल टूर ऑपरेटरों, ट्रैवल एजेंटों और पर्यटन हितधारकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। दो दिवसीय आयोजन के दौरान सैकड़ों विजिटर्स ने पवेलियन का दौरा किया और जम्मू-कश्मीर की पर्यटन क्षमता और विविध यात्रा अनुभवों में गहरी रुचि दिखाई।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पर्यटन प्रतिनिधिमंडल में जॉइंट डायरेक्टर टूरिज्म कश्मीर वसीम राजा और सीईओ सुरिंसर-मानसर डेवलपमेंट अथॉरिटी विवेक पुरी शामिल रहे। दो दिवसीय आयोजन के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र के प्रमुख टूर ऑपरेटरों और पर्यटन हितधारकों के साथ विस्तृत बातचीत और बैठकें कीं, ताकि पर्यटन प्रचार को मजबूत करने, यात्रा साझेदारियों को विस्तार देने और जम्मू-कश्मीर में अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के रास्ते तलाशे जा सकें।
आईआईटीएम मुंबई में मिली इस दोहरी पहचान से राष्ट्रीय पर्यटन बाजार में जम्मू-कश्मीर की दृश्यता और बढ़ने और एडवेंचर, नेचर-बेस्ड और एक्सपीरिएंशल टूरिज्म के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में इसकी स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है।