{"_id":"6ae8d9f8431a7dbe1d0033f4","slug":"accused-escaped-due-to-the-negligence-of-four-police-personnel-banda-news-c-212-1-sknp1006-154249-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: चार पुलिसकर्मियों की लापरवाही से भाग निकला आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: चार पुलिसकर्मियों की लापरवाही से भाग निकला आरोपी
विज्ञापन
बांदा। बिसंडा थाने से अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी मलखान यादव के फरार होने के मामले में सीओ की प्रारंभिक जांच में चार पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है।
इनमें थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी, वरिष्ठ उप निरीक्षक, एसआई सतेश मिश्रा, हेड कांस्टेबल सर्वेश यादव शामिल हैं। वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस सर्विलांस और मुखबिर की मदद से सर्च ऑपरेशन चला रही है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी मलखान यादव पर क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में प्राथमिकी दर्ज है। बिसंडा पुलिस ने शनिवार को उसे पकड़ा था। पुलिसकर्मियों ने मलखान यादव को हवालात की जगह थाने में हथकड़ी लगाकर रखा। हथकड़ी से बंधी रस्सी का दूसरा सिरा हवालात की सलाखों से बांध दिया।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब 4:12 बजे मलखान ने हथकड़ी की तरफ से रस्सी खोल ली और फरार हो गया। उसने हथकड़ी को कुर्ते से ढक लिया था। एसपी पलाश बंसल ने जांच सीओ नरैनी प्रवीण यादव को दी है। उनकी प्रारंभिक जांच में हेड कांस्टेबल सर्वेश यादव, रात्रिकालीन अधिकारी एसआई सतेश मिश्रा, वरिष्ठ उप निरीक्षक और थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी की लापरवाही सामने आई है। हेड कांस्टेबल के सो जाने से आरोपी को भागने का मौका मिल गया।
रात में निगरानी के लिए अपनाते हैं तरीका
एसपी पलाश बंसल के मुताबिक नियम के अनुसार आरोपी को हवालात में रखा जाना चाहिए, लेकिन रात में हवालात के अंदर निगरानी ठीक से नहीं हो पाती। व्यावहारिक तौर पर पुलिसकर्मी आरोपी को कार्यालय के पास हथकड़ी और रस्सी से बांधकर बिठा लेते हैं।
निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है, जिससे हवालात के अंधेरे कमरे में कोई वारदात न हो सके। मलखान के साथ भी ऐसा ही किया गया। हेड कांस्टेबल के नींद में होने के कारण वह भाग निकला। आरोपी को हवालात में न रखने के मामले में चार पुलिसकर्मी जांच के दायरे में हैं। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-- -
ड्रोन कैमरों से खंगाला 10 किलोमीटर का जंगल
बांदा। आरोपी फरार हुए 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस की चार टीमें उसकी तलाश में लगी है। सर्विलांस टीम को उसकी लोकेशन महोखर गांव के आसपास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के जंगल में मिली थी। महोखर गांव के चारों तरफ करीब 10-10 किलोमीटर एरिया को दो ड्रोन कैमरों से तलाशा जा रहा है।