{"_id":"6ae62c0c4c19a5a86f065dac","slug":"admission-to-vacant-seats-in-iti-until-the-15th-banda-news-c-212-1-bnd1020-154142-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: आईटीआई में रिक्त सीटों पर प्रवेश 15 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: आईटीआई में रिक्त सीटों पर प्रवेश 15 तक
Sat, 31 Oct 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
बांदा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के तहत रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए एक बार फिर वॉक-इन प्रक्रिया शुरू की गई है।
पूर्व पंजीकृत और नए अभ्यर्थी रिक्त सीटों पर प्रवेश ले सकेंगे। रिक्त सीटों पर प्रवेश 15 नवंबर तक ले सकेंगे। प्रवेश की प्रक्रिया राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के निर्देश पर पूरी की जाएगी।
संस्थान की ओर से जारी सूचना के अनुसार 30 अक्तूबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिक्त रह गई सीटों पर वॉक-इन नीति के तहत प्रवेश दिया जाएगा। नए अभ्यर्थियों के पंजीकरण और प्रवेश के लिए एससीवीटी पोर्टल 15 नवंबर की रात 12 बजे तक खुला रहेगा।
इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल पर पंजीकरण कर रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने नजदीकी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संपर्क कर सकते हैं। (संवाद)