फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Today is the final day of the PET; 8,784 candidates will participate.Today is the final day of the PET; 8,784 candidates will participate.

Banda News: पीईटी का आज अंतिम दिन, 8784 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sat, 31 Oct 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 31 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Today is the final day of the PET; 8,784 candidates will participate.Today is the final day of the PET; 8,784 candidates will participate.
बांदा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की अंतिम परीक्षा रविवार को होगी। बांदा के नौ केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन

प्रत्येक पाली में 4392 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिससे कुल 8784 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
परीक्षा केंद्रों में पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज, खानकाह इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, तिंदवारा इंटर कॉलेज, भागवत प्रसाद एकेडमी और विद्यावती निगम मेमोरियल इंटर कॉलेज शामिल हैं। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम मायाशंकर ने बताया कि सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सभी केंद्रों पर बैग और मोबाइल जमा कराने के लिए अलग काउंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क होगी। ताकि बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को केंद्रों तक पहुंचने और अन्य जानकारी लेने में परेशानी न हो।

बांदा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। रोडवेज निगम ने बसों के चक्कर बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह कदम गैर जनपद से आने वाले अभ्यर्थियों को ध्यान में रखकर उठाया गया है। इससे परीक्षार्थियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed