{"_id":"6ae6315075aa3e21a6087717","slug":"youth-out-on-bail-dies-by-suicide-banda-news-c-212-1-mah1012-154162-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जमानत पर आए युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जमानत पर आए युवक ने की खुदकुशी
Sat, 31 Oct 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
तिंदवारी। करीब 15 दिन पहले जिला कारागार से जमानत पर बाहर आए एक युवक ने शनिवार की सुबह पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
करीब 11 बजे जब गांव के लोग खेतों की ओर निकले तो इस घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर परिजन बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी परिजन नहीं दे सके।
थाना तिंदवारी क्षेत्र के चारकुरा मजरे जौहरपुर निवासी अंकुश निषाद (19), छेड़खानी के प्रकरण में जिला कारागार में निरुद्ध था। करीब पंद्रह दिन पहले ही वह जमानत पर छूटकर गांव आया था। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे वह बिना कुछ बताए घर से निकला था।
सुबह 11 बजे जब गांव के लोग खेत-खलिहान की ओर निकले तो पेड़ से गमछे के सहारे अंकुश का शव लटका देखा। अंकुश चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक के खिलाफ 2024 में प्राथमिकी दर्ज हुई थी