फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Five hangars to be built at Chakeri Airport next year

कानपुर: चकेरी एयरपोर्ट में अगले साल बनेंगे पांच हैंगर, मुंबई की यूवाई एविएशन को मिली जिम्मेदारी

Sun, 01 Nov 2026 11:10 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 01 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Five hangars to be built at Chakeri Airport next year
चकेरी एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

चकेरी एयरपोर्ट में अगले साल चार्टर्ड प्लेन की पार्किंग के लिए पांच हैंगर बनेंगे। इसकी जिम्मेदारी मुंबई की यूवाई एविएशन को मिली है। वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने है। इसके लिए राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक, बड़े नेताओं के चार्टर्ड प्लेन की आवाजाही को देखते हुए चकेरी एयरपोर्ट में हैंगर की जरूरत महसूस की जा रही है। चुनाव के समय में चार्टर्ड प्लेन उतारने के साथ ही उनको सुरक्षित पार्किंग की भी सुविधा मिलेगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से अनुमति और किराये पर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अगले साल पांच हैंगर बनेंगे। इसके बाद ही प्लेन की पार्किंग का किराया भी तय होगा।

विज्ञापन


यह होता है हैंगर
हैंगर एक ढका हुआ शेड होता है। इसमें हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर आदि सुरक्षित सुरक्षित रहता है। बारिश के पानी से भी बचाव होता है।

रविवार को दिल्ली, मुंबई की फ्लाइट रहीं लेट
अभी से फ्लाइट लेट होने लगी हैं। रविवार को दिल्ली की फ्लाइट एक घंटे सात मिनट की देरी पर एयरपोर्ट आई। इसमें 178 यात्री आए और 123 यात्री दिल्ली गए। मुंबई की फ्लाइट एक घंटे 36 मिनट की देरी पर 3:11 बजे आई और 3:45 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी। इसमें 137 यात्री आए और 141 यात्री मुंबई गए। बंगलूरू की फ्लाइट अपने समय से पहले ही कानपुर एयरपोर्ट आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed