{"_id":"6ae782a8f22e97e11f0aac4b","slug":"retired-home-guard-killed-after-being-struck-by-an-unidentified-vehicle-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-168502-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सेवानिवृत्त होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सेवानिवृत्त होमगार्ड की मौत
Sun, 01 Nov 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
कादीपुर। लखनऊ-बलिया हाईवे पर पड़ेला गांव के पास रविवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार किशुनदासपुर निवासी सेवानिवृत्त होमगार्ड शिव प्रसाद लाल श्रीवास्तव (75) की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना शाम करीब चार बजे हुई।
परिजनों के मुताबिक रविवार को शिव प्रसाद लाल साइकिल से सूरापुर गए थे। वहां से लौट रहे थे। पड़ेला गांव के पास वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल शिव प्रसाद लाल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक डॉ. वीके गौतम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। शिव प्रसाद की दो पुत्रियां रागिनी व कीर्ति हैं। दोनों शादीशुदा हैं। एक पुत्र हिमांशु हैं। जो अविवाहित हैं। हिमांशु दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। शिवप्रसाद की पत्नी का लगभग पांच वर्ष पहले निधन हो गया था। उनकी मौत से परिवार के लोग गमजदा हैं।
(संवाद)