फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder old man Mirapur Dispute between two communities collision girl victim beaten home tension prevails

मिर्जापुर में बुजुर्ग की हत्या: लड़की से टकराने पर दो संप्रदाय के लोगों में विवाद, घर में घुसकर पीटा; तनाव

Sat, 31 Oct 2026 10:11 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 31 Oct 2026 10:11 AM IST
सार

मिर्जापुर में गली में एक लड़की से टकराने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Murder old man Mirapur Dispute between two communities collision girl victim beaten home tension prevails
माैके पर लोगों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

मिर्जापुर के जमालपुर थाना क्षेत्र के डोहरी गांव में शुक्रवार रात गली में लड़की से टकराने के विवाद में एक वृद्ध की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। लड़की के परिजनों ने वृद्ध पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


डोहरी गांव निवासी छैबर बियार (60) शुक्रवार रात करीब आठ बजे पैदल अपने घर जा रहे थे। रास्ते में गली काफी संकरी थी। इसी दौरान गांव की एक लड़की सामने से आ रही थी। वृद्ध से टकराने के कारण लड़की गिर गई। इसके बाद वह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस बात से आक्रोशित होकर लड़की के परिजन मौके पर पहुंचे और छैबर बियार की लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों में कोहराम

वृद्ध की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उन्हें हमलावरों से बचाया। हालांकि, तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और उन्हें तत्काल सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

वृद्ध की मौत की सूचना मिलते ही जमालपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक और सीओ चुनार गायत्री यादव भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक के तीन बेटे हैं, जो बाहर रहते हैं। छैबर बियार दीक्षा मांगकर जीवनयापन करते थे। सीओ चुनार गायत्री यादव ने बताया कि लड़की से टकराने को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट में लाठी लगने से वृद्ध घायल हुए थे, जिनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed